×

Arjun Kapoor - Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने खुद को एक कमरे में बंद किया

मलाइको अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच किसी बात को लेकर ऐसा झगड़ा हुआ कि दोनों ने एक -दूसरे को इग्नोर करना शुरु कर दिया।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 12 Jan 2022 6:44 AM GMT (Updated on: 12 Jan 2022 7:44 AM GMT)
Arjun Kapoor - Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने खुद को एक कमरे में बंद किया
X

Malaika Arjun : एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस समय बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल हैं। उन्हें लगातार डिनर डेट पर जाते या साथ में हैंगआउट करते देखा जाता है। साथ ही ये दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती है। वहीं उन्हें एकसाथ वीडियो शेयर करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मलाइका ने खुद को अर्जुन कपूर से अलग कर लिया है। वो अर्जुन से मिलना भी नहीं चाहती हैं।

मुश्किल दौर से गुजर रही हैं मलाइका अरोड़ा

खबरों की मानें, तो मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन का ब्रेकअप हो चुका है। मलाइका पिछले छह दिनों से घर से बाहर नहीं निकली हैं। उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया है। वो इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं और उन्होंने सभी चीजों से ब्रेक लेने का फैसला किया है। फिलहाल अर्जुन (Arjun Kapoor) उनसे मिलने घर भी नहीं गए हैं। तीन दिन पहले अर्जुन बगल में ही अपनी बहन के घर खाना खाने गए थें। वहां जाने के बाद भी वो मलाइका के घर नहीं गए। जबकि अमूमन वो मलाइका से मिलने उनके घर जाया करते थें। हाल ही में क्रिसमस सेलिब्रेट करने भी वो मलाइका के घर पहुंचे थें।

एक-दूसरे से मिलने से बचते रहे अर्जुन - मलाइका

वहीं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को अक्सर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी फैमिली के साथ डिनर पर जाते देखा जाता है। लेकिन जब अर्जुन अपनी बहन रिया के पास गए तो भी पता चला कि वे एक-दूसरे से मिलने से बचते रहे। डिनर और कॉफी के लिए साथ में घूमने वाले मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे को देखना बंद कर दिया है। नतीजतन यह माना जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद उन दोनों ने एकदूसरे से बात करना बंद कर दिया है। वहीं इस झगड़े ने ऐसा मोड़ ले लिया है कि अब वो एक - दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते हैं।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story