×

Malaika Arora ने शेयर कर दी Arjun Kapoor की ऐसी तस्वीर, अब फैंस कर रहे जमकर कमेंटस

Arjun Kapoor and Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने अपनी और अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं जो उनके लंदन ट्रिप की कुछ खास तस्वीरों में से एक हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 8 Oct 2022 1:08 PM GMT
Arjun Kapoor and Malaika Arora
X

Arjun Kapoor and Malaika Arora (Image Credit-Social Media)

Arjun Kapoor and Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं और वो अपने अपीरियंस से हर बार नेटिज़न्स का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहते हैं। कॉफी विद करण 7 में मलाइका के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कई खुलासे किये थे जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कपल के पोस्ट पर ज़्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। मलाइका या अर्जुन जब भी कोई पोस्ट शेयर करते हैं तो लोग इस कपल को साथ जोड़कर ही कमेंट करते हैं। वहीँ ये कपल फिलहाल में लंदन में हॉलिडे एन्जॉय कर रहा है और वहीँ अर्जुन कपूर अपने और मलाइका अरोड़ा के फैंस को अपडेट करते रहते हैं। वहीँ इसी क्रम में उन्होंने अपनी कुछ और तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं जो उनके लंदन ट्रिप की कुछ खास तस्वीरों में से एक हैं। यकीन मानिये अगर आप भी मलाइका या अर्जुन फैन हैं तो आपको उनकी ये तस्वीरें खुश कर देंगीं।

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बॉयफ्रेंड के फैशन गेम पर जोर देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और हम उनसे पूरी तरह सहमत भी हैं। तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर ने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, उन्होंने इसे ब्लैक जॉगर्स के साथ पेयर किया और व्हाइट कलर के लॉन्ग कोट के साथ लेयर किया है । अर्जुन ने अपने लुक को काले रंग की हैंड वूवन कैप और सफेद स्पोर्ट्स शूज और गॉगल्स से पूरा किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'फैशन गेम ऑन पॉइंट @arjunkapoor.

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल बनाया था। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म कुट्टी में दिखाई देंगे, जिसमें तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा भी हैं। भूमि पेडनेकर के साथ उनके पास द लेडी किलर भी है। दोनों एक और प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story