×

Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा करेंगीं स्टैंड-अप कॉमेडी, अर्जुन कपूर ने कह दी ये बात!

Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा के नए रियलिटी शो, मूविंग इन विद मलाइका में दिवा को एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में भी देखा गया।

Shweta Srivastava
Published on: 9 Dec 2022 9:28 AM GMT
Malaika Arora-Arjun Kapoor
X

Malaika Arora-Arjun Kapoor (Image Credit-Social Media)

Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा के नए रियलिटी शो, मूविंग इन विद मलाइका में दिवा को एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में भी देखा गया। अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उत्साहित होने के साथ-साथ एक परफेक्ट बॉयफ्रेंड का फ़र्ज़ निभाया है। आइये जानते हैं मलाइका के नए शो और उनके नए अंदाज़ के लिए क्या बोले अर्जुन कपूर।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक परफेक्ट बॉयफ्रेंड हैं और वो मलाइका को सपोर्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। अर्जुन कपूर, जो काफी समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, अक्सर अपनी गर्ल की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में, उन्होंने मूविंग इन विद मलाइका के लिए चीयर करके एक बार फिर फैंस को चकित कर दिया।

मलाइका अरोड़ा की अर्जुन कपूर ने की तारीफ

दिवा, जो अपने फेमस डांस नंबरों के लिए जानी जाती हैं, एक स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की प्लानिंग कर रही हैं। जी हाँ मलाइका ने अपने रियलिटी शो में खुलासा किया कि वो कॉमेडी में भी हाथ आजमाना चाहती हैं। जब वो स्टैंड-अप एक्सप्लोर करने से घबरा गई, तो अर्जुन ने अपनी मीठी बातों से उनका हौसला बढ़ाया और उनकी तारीफ की।

उन्होंने कहा, "हाय बेबी! मैं आपको सबसे पहले बता दूं, ये पहले से ही एक लड़ाई है जिसे आप जीत चुंकीं हैं। सच्चाई ये है कि अगर आप कुछ करने के लिए तैयार हैं तो आप वो कर सकतीं हैं। ये भी सच है कि आप लोगों को हँसाना चाहतीं हैं। मैं आपको जानता हूं। आप सबसे मजेदार लोगों में से एक हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप हमेशा मेरे चुटकुलों पर हंसती हैं।"

यह त कि आप ऐसा करने के लिए सहमत हैं और यह करना चाहते हैं, यह तथ्य कि आप लोगों को हंसाना चाहते हैं। मैं आपको जानता हूं। मैं आपको जानता हूं।" सबसे मजेदार लोगों में से एक हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप हमेशा मेरे चुटकुलों पर हंसते हैं, "उन्होंने कहा।

अर्जुन कपूर ने आगे कहा: "मुझे पता है कि आप सेट के बारे में डरती थीं , लाइनों को याद करतीं थीं, लोगों की आंखों में देखतीं थीं , मजाक करते समय इतने कॉन्श्यस होती थीं। लेकिन आपने ये कर दिखाया। आप हमेशा आकर्षण का केंद्र रहीं हैं। । रोशनी हमेशा आप पर चमकती रही है। दुनिया आपका मंच रही है। आपकी हमेशा तारीफ की गई है। आपने ये सब अपने आप किया है। ये भी हो जाएगा।"

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story