×

Malaika Arora अर्जुन कपूर को छोड़कर क्या इस अंकल को कर रही हैं डेट देखें वीडियो

Malaika Arora New Boyfriend: मलाइका अरोड़ा नजर आई अवॉर्ड फंक्शन में नेटिजन्स ने कहा मलाइका का नया बॉयफ्रेंड

Shikha Tiwari
Published on: 20 March 2025 11:05 AM IST
Malaika Arora New Boyfriend
X

Malaika Arora Video Viral With A Man Netizens Calls Him Her New Boyfriend (Image Credit- Social Media)

Malaika Arora Video: बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा कभी भी अपने फैंस को हैरान करने का अवसर नहीं छोड़ती हैं। 51 साल की उम्र में भी मलाइका अपनी हॉटनेस से कहर ढ़ाती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से अपने फैंस के दिलों को धड़ाकाने का काम किया है। एक इवेंट में मलाइका अरोड़ा ब्लैक हाई स्लिट ड्रेस में पहुँची थी। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ड्रेस का एक तरफ का हिस्सा काफी ऊपर तक नजर आ रहा था। लेकिन इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा अपनी ड्रेस से ज्यादा अपने साथ खड़े हुए शख्स की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी है।

मलाइका अरोड़ा हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल ( Malaika Arora Trolled By Netizens After Video Viral)-

बीती रात मुंबई में एक अवॉर्ड इवेंट होस्ट किया गया जहाँ फिल्मी और टीवी सितारों से महफिल सजी है। यूं तो अवॉर्ड शो में कई सारी एक्ट्रेस नजर आई। लेकिन फैशन क्वीन मलाइका अरोड़ा के लुक पर हर किसी की नजर ठहर गई। इस दौरान मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ब्लैक कलर का डीप नेक वाली ड्रेस कैरी की हुई थी। इसके साथ उन्होंने हाई हिल पहना हुआ था। तो वहीं अपने बालों को खुला छोड़ रखा था। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस अवॉर्ड शो में एक शख्स के साथ पोज देती हुई नजर आई हैं। जिसके बाद नेटिजन्स उनके पहनावें और उनके साथ नजर आ रहे शख्स को देखकर ट्रोल करने लगे हैं।

Malaika Arora का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया नेटिजन्स उनको ट्रोल करने लगे और कहने लगे एक यूजर ने लिखा- मलाइका अरोड़ा उर्फी से इंस्पायर्ड हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कैसा अजीब-सा पहनावा है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- कि ये अंकल मलाइका अरोड़ा के नए बॉयफ्रेंड है क्या? जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं


तो वहीं दूसरी तरफ Malaika Arora के फैंस उनके इस लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story