×

Malaika Arora: हुस्न की मल्लिका मलाइका अरोड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में बरपाया कहर

Malaika Arora At Lakme Fashion Week: मलाइका हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2023 में अपना जलवा बिखेरने पहुंचीं। एक्ट्रेस ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक कर, ग्लैमरस का भरपूर तड़का लगाया

Shivani Tiwari
Published on: 12 March 2023 3:20 PM GMT
Malaika Arora
X

Malaika Arora (Photo- Social Media)

Malaika Arora At Lakme Fashion Week: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 49 साल की हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है, वैसे ही उनकी खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है। इस उम्र में भी फिट एंड फाइन दिखने के लिए मलाइका घंटो एक्सरसाइज करती हैं।

मलाइका का फैशन सेंस भी नेटीजेन को बेहद पसंद आता है और यही वजह है कि उन्होंने लोगों के दिलों में आज भी अपने लिए एक अलग जगह बनाई हुईं हैं। मलाइका हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2023 में अपना जलवा बिखेरने पहुंचीं।

हुस्न की मल्लिका ने बरपाया कहर

मलाइका अरोड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक कर, ग्लैमरस का भरपूर तड़का लगाया, भूमिका शर्मा की शो स्टॉपर बन मलाइका बेहद गॉर्जियस लग रहीं थीं। एक्ट्रेस की तस्वीरें और विडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं। रैम्प वॉक के दौरान मलाइका का एटीट्यूड देखते बन रहा है। एक्ट्रेस का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चारों ओर छा गया है और लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं।


मलाइका अरोड़ा का लुक

मलाइका अरोड़ा के लैक्मे फैशन वीक लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, जहां एक तरफ एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से कहर ढा रहीं हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं। अभिनेत्री के लुक के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने रेड कलर के प्लाजो के साथ रेड और गोल्डन कलर की कढ़ाई वाला डीप नेक ब्लाउज पहना है और इसके ऊपर उन्होंने सेम कलर का गाउन कैरी किया हुआ है। इस आउटफिट्स के साथ कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहें हैं।




मलाइका अरोड़ा लव लाइफ

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हेडलाइन्स में जगह बनाईं रहती हैं, खासतौर पर अपनी लवलाइफ को लेकर। मलाइका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं हैं। अर्जुन मलाइका से 12 साल छोटे हैं और इसी वजह से यह कपल हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाता है। हालांकि ट्रोलिंग के बावजूद यह कपल सरेआम एक दूसरे पर प्यार लुटाने में बिलकुल भी पीछे नहीं हटता।

फिट रहने के लिए करती हैं योगा

मलाइका खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए हर रोज योगा क्लास जाती हैं और जमकर पसीना बहाती हैं। घंटों योग करने के बाद मलाइका 49 साल की होकर 30 साल की सोनी कुड़ी लगती हैं। बता दें कि मलाइका अपने वर्कआउट के विडियोज सोशल मीडिया पर भी साझा करती हैं, जिससे उनके फैंस इंस्पायर होते हैं।


Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story