×

मलाइका और अर्जुन कपूर ने की सगाई! जानिए एक्ट्रेस की इंगेजमेंट रिंग का सच

फिटनेस और लव लाइफ के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने सगाई की अंगूठी दिखा कर सभी को चौंका दिया..

Shweta
published by Shweta
Published on: 13 April 2021 5:18 PM GMT
मलाइका अरोड़ा
X

मलाइका अरोड़ा (सोशल मीडिया) 

नई दिल्लीः फिटनेस और लव लाइफ के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने सगाई की अंगूठी दिखा कर सभी को चौंका दिया है। जी हां आपने सही सुना है। मलाइका ने अपने सोशल अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया हैं जिसमें वह अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखा रही हैं।

बता दें कि जहां एक तरफ देश गुड़ी पड़वा का पर्व मना रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड हॉट क्वीन मलाइका ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया हैं। मलाइका ने सगाई की अंगूठी सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। जिसके बाद से लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि वह एक्टर अर्जुन कपूर के साथ सगाई कर ली हैं।

गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप को कई साल हो गए है। बीच में खबर आई थी कि अर्जुन और मलाइका ने शादी कर लिया है। लेकिन मलाइका इस बात को खारिज कर दी थी। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की अंगूठी शेयर किया है। आखिर क्या है इसके पीछे की सच्चाई आइए जानते हैं।

क्या सच में मलाइका ने सगाई कर ली हैंः

आप सोच रहे हैं कि क्या सच में मलाइका ने सगाई कर लिया है या यह सिर्फ अफवाह है। तो हम आपको बता दें कि मलाइका की कोई सगाई नहीं हुई है। बल्कि मलाइका किसी ब्रांड के लिए यह तस्वीर शेयर की है। जहां मलाइका इस फोटो के शेयर कर लिखा है कि 'कितनी प्यारी है ये अंगूठी, मुझे ये बहुत पसंद है,, खुशी यहां से शुरू

बता दें कि मलाइका अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। यहीं नहीं मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जहां इनके फैंस फोटो और वीडियो पर खूब प्यार बरसाते हैं। मलाइका के इस फोटों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Shweta

Shweta

Next Story