×

मलाइका ने पहली बार खोला दिल का राज, क्या ब्रेकअप की वजह है ये इंसान

suman
Published on: 24 Nov 2016 11:48 AM GMT
मलाइका ने पहली बार खोला दिल का राज, क्या ब्रेकअप की वजह है ये इंसान
X

arjun

मुंबई: कहते हैं मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच अलगांव की वजह अर्जुन कपूर है। अब इस मामले पर चुप्पी साधने वाली मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि अर्जुन उनके बहुत अच्छे दोस्त है। लेकिन लोग इसका गलत मतलब निकालते हैं, जो कि सही नहीं है। आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबर तभी से शुरू हुई थी, जब से अरबाज के साथ उनके अलगाव की खबरें आनी शुरु हुई थी।

एक वेबसाइट के अनुसार, कुछ दिनों पहले अर्जुन को रात के वक्त मलाइका के घर से लौटते हुए भी देखा गया था। बता दें कि अरबाज से अलगाव के बाद मलाइका बेटे अरहान के साथ अलग रह रही हैं।

arjun-malaika

इससे पहले अर्जुन सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता को डेट कर रहे थे। हालांकि, न तब सलमान और उनके रिश्ते में कड़वाहट आई और न ही दोनों के ब्रेकअप के बाद। लेकिन जब से मलाइका से अर्जुन का नाम जुड़ा। तब से उन्हें और सलमान को बमुश्किल ही साथ देखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान इस बात को लेकर अर्जुन से नाराज हैं।

arbaz-malaika-k

दोनों जल्द हो जाएंगे कानूनन अलग

अरबाज और मलाइका अरोड़ा खान ने तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पिछले हफ्ते अरबाज-मलाइका को पिछले हफ्ते बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अपने-अपने वकीलों से मिलते देखा गया। दोनों की शादी 23 साल पहले हुई थी, लेकिन पिछले कुछ वक्त से इसके टूटने की खबरें मीडिया में आती रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी मंजूरी के बाद डिवोर्स एप्लिकेशन फाइल की। पिछले हफ्ते दोनों ने अपने वकीलों के साथ डिवोर्स फाइल किया। अब अरबाज और मलाइका को काउंसिलिंग सेशन के लिए कोर्ट में बुलाया जा सकता है।

suman

suman

Next Story