×

वाह! फिर एक बार भारत का सिर गर्व से होगा ऊंचा, ऑस्कर 2024 में भेजी गई ये फिल्म

Oscar 2024: पिछली बार भारत ने ऑस्कर अपने नाम कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था और अब एक बार फिर ऑस्कर 2024 में भारत से यही उम्मीद जताई जा रही है।

Ruchi Jha
Published on: 27 Sep 2023 9:43 AM GMT
वाह! फिर एक बार भारत का सिर गर्व से होगा ऊंचा, ऑस्कर 2024 में भेजी गई ये फिल्म
X

Oscar 2024: साल 2023 लगभग खत्म होने को आया है, इसके बाद नए साल की शुरुआत होगी और इसी नए साल के साथ एक बार फिर सभी को ऑस्कर 2024 का इंतजार है। पिछली बार भारत ने ऑस्कर अपने नाम कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था और इस बार भी सभी को यही उम्मीद है। जी हां..ऑस्कर अवॉर्ड आनी कि अकादमी पुरस्कार 2024 के लिए भारत की ओर से मलयालम फिल्म '2018-एवरीवन इज ए हीरो' भेजी गई है। इसकी जानकारी खुद फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस फिल्म की कहानी साल 2018 में केरल में आई बाढ़ पर आधारित है।

ऑस्कर 2024 में भारत की ओर से भेजी गई ये मलयालम फिल्म

इस फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर में भेजे जाने पर फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स काफी ज्यादा खुश हैं। इस फिल्म की कहानी साल 2018 में आई बाढ़ पर आधारित है। इस बाढ़ ने केरल कई हिस्सों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इस माहौल में इंसानियत की जीत होती है।


क्या है '2018-एवरीवन इज ए हीरो' की कहानी?

इस फिल्म में दिखाया गया है कि टोविनो थॉमस जो इस फिल्म में अनूप के किरदार में है, दुबई में जॉब के सपने को पूरा करने के लिए ऑर्मी छोड़ देता है। फिल्म में अनूप बारिश के बीच भी शादी के कार्ड लोगों में बांटता हुआ नजर आता है, लेकिन जब बाढ़ आती है, तो वो अपनी मर्जी से कैसे लोगों की मदद करता है यही इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म में टोविनो थॉमस के अलावा, आसिफ अली, कुंचाको बोबन, लाल और नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली भी है, जिन्होंने इस फिल्म में एक टीवी रिपोर्टर का रोल निभाया है।

कब है ऑस्कर अवॉर्ड 2024?

96वां 'ऑस्कर अवॉर्ड 2024' अगले साल 10 मार्च रविवार को होगा। ये अवॉर्ड ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थियेटर में आयोजित किया जाएगा। इसका टेलीकास्ट एबीसी से दुनिया भर के 200 से अधिक देशो में लाइव किया जाएगा।


ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में भारत ने लहराया था परचम

इससे पहले, 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का परचम लहराया था। एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। वहीं, भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता था। नाटू-नाटू के म्यूजिक कंपोजर एम.एम. कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस को ये ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

वहीं, द एलिफेंट व्हिस्पर्स की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने भी ऑस्कर जीतने के बाद सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की थी। इंस्टाग्राम पर ऑस्कर ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए गुनीत ने लिखा था- ''आज ऐतिहासिक रात है। ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। शुक्रिया मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना। इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को...दो महिलाओं ने कर दिखाया। भविष्य दुस्साहसी है और भविष्य यहां है। मैं अभी भी कांप रही हूं।''

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story