×

MAMI Film Festival 2023 में लगा सितारों का मेला, प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली महफिल

Bollywood Celebs at MAMI: MAMI फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 27 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित हुए इस इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Oct 2023 6:29 PM GMT
MAMI Film Festival 2023
X

MAMI Film Festival 2023 (Photo- Social Media) 

Bollywood Celebs at MAMI: MAMI फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 27 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित हुए इस इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सितारों से सजी यह शाम बेहद खूबसूरत रही। बॉलीवुड की हसीनाओं का हॉट से लेकर बेहद ही ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। हालांकि इवेंट का हिस्सा बने सभी सितारों पर प्रियंका चोपड़ा भारी पड़ गईं, जी हां!! पूरी की पूरी लाइमलाइट उन्हीं ने बटोर ली।

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इस वक्त मुंबई में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री खासतौर पर MAMI फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए भारत आईं हैं। प्रियंका चोपड़ा को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं अब MAMI इवेंट्स से उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खूबसूरत आउटफिट पहने नजर आ रहीं हैं। प्रियंका के लुक से आप अपनी नजरें ही नहीं हटा पाएंगे।

सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी MAMI फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सोनम कपूर इस दौरान ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं, जो मोतियों से डिजाइन की गई थी। सोनम कपूर आपने लुक के लिए जमकर ट्रोल हो रहीं हैं।

तारा सुतारिया

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने भी MAMI फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा। वह गोल्डन कलर की डीप नेक आउटफिट में भी ही खूबसूरत लग रहीं हैं।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड अभिनेता करीना कपूर खान का भी MAMI फिल्म फेस्टिवल में बेहद ही कातिलाना अंदाज देखने को मिला। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं।

डायना पेंटी

बॉलीवुड दिवा डायना पेंटी ने भी MAMI फिल्म फेस्टिवल में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया। ब्लैक कलर के आउटफिट में उनका लुक देखते बन रहा है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story