×

मानसा वाराणसी को मिला मिस इंडिया 2020 का ताज, जानिए इनके बारे में

वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले का आयोजन मुंबई के प्लश होटल में किया गया।  वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, अपारशक्ति खुराना और पुलकित जैसे तमाम दिग्गज सितारे इस खास इवेंट में शरीक हुए।

suman
Published on: 11 Feb 2021 4:00 AM GMT
मानसा वाराणसी को मिला मिस इंडिया 2020 का ताज, जानिए इनके बारे में
X
फेमिना मिस इंडिया 2020

मुंबई मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। जहां तेलंगाना की मानसा वाराणसी को मिस इंडिया 2020 का ताज पहनाया गया।बता दें, टॉप 3 में इस साल मिस इंडिया 2020 का खिताब मानसा वाराणसी को मिला। वहीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 मान सिंह को दिया गया। जिसके बाद फेमिना मिस इंडिया 2020 रनर-अप मनिका शोकंद बनीं। शो के दौरान सभी कंटेस्टेंट उत्साहित नजर आए।

23 साल की मानसा वाराणसी

फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट मानसा वाराणसी ने 23 साल की है। इस उम्र में मानसा ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ये तेलंगाना की रहने वाली है।फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीएलसीसी टॉप 3 विनर्स के नाम की घोषणा की गई है। 10 फरवरी को आयोजित किए गए फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले हुआ।

यह पढ़ें...पंडित दीनदयाल उपाध्याय: नहीं सुलझी मौत की गुत्थी, तीनों आरोपी हो गए थे बरी

टॉप 5 में शामिल

खुशी मिश्रा, मान्या सिंह, मानसा, रति हुलजी और मनिका शेओकांड फेमिना मिस इंडिया 2020 की टॉप 5 में शामिल रहीं। कोविड-19 महामारी के कारण, मिस इंडिया के इतिहास में पहली बार, प्रतियोगिता की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से आयोजित किया गया था। ये मिस इंडिया 2020 का 57 वां संस्करण था।जिसका आज समापन हो गया।

अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट

वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले का आयोजन मुंबई के प्लश होटल में किया गया। वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, अपारशक्ति खुराना और पुलकित जैसे तमाम दिग्गज सितारे इस खास इवेंट में शरीक हुए। बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया जबकि नेहा धूपिया इस मेगा इवेंट की ऑफिशियल पेंजेन्ट रहीं।

यह पढ़ें...भूकंप कई देशों में: तेज झटकों से दुनिया में हड़कंप, अफगानिस्तान-मिजोरम भी शामिल

स्टार का अंदाज

पुलकित सम्राट और चित्रांगदा सिंह इस फिनाले इवेंट के पैनलिस्ट रहे और वाणी इस रात की स्टार परफॉर्मर रहीं। आउटफिट की बात करें तो नेहा धूपिया ने ब्लू एंड व्हाइट कलर का स्टाइलिश आउटफिट कैरी किया जबकि चित्रांगदा खूबसूरत यलो आउटफिट में नजर आईं। अपारशक्ति और पुलकित सम्राट सूटेड-बूटेड अंदाज में इस खास रात पर नजर आए जबकि वाणी ने शिमरी डार्क ड्रेस पहनी हुई थी।

suman

suman

Next Story