×

Manish Pandey लेने जा रहे हैं अपनी पत्नी Ashrita Shetty से तलाक जाने कौन है उनकी पत्नी और नेटवर्थ

Manish Pandey Ashrita Shetty Divorce: यजुवेंद्र चहल के बाद भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे लेने जा रहे हैं तलाक, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी

Shikha Tiwari
Published on: 10 March 2025 2:14 PM IST
Manish Pandey Ashrita Shetty Net Worth
X

Indian Cricketer Manish Pandey Ashrita Shetty Divorce News (Image Credit-Social Media)

Cricketer Manish Pandey Ashrita Shetty Divorce: अब केवल बॉलीवुड में ही नहीं अपितु क्रिकेट जगत में भी तलाक की खबरें आम हो चुकी हैं। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पाड्या और यजुवेंद चहल के बाद एक और भारतीय क्रिकेटर का नाम तलाक लेने की लिस्ट में शामिल हो चुका है। हम बात कर रहे हैं मनीष पांडे की जो अपनी पत्नी आश्रिता शेट्टी संग तलाक लेने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं क्रिकेटर मनीष पांडे की पत्नी आश्रिता शेट्टी

मनीष पांडे लेंगे पत्नी आश्रिता शेट्टी से तलाक (Manish Pandey Ashrita Shetty Divorce News)-

भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे ने दिसंबर 2019 में आश्रिता शेट्टी संग विवाह किया था। लेकिन काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। लेकिन अब कही ना कही इन खबरों पर मुहर लगती हुई नजर आ रही है क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा Manish Pandey और उनकी पत्नी Ashrita Shetty ने शादी की तस्वीरें और एक-दूसरे के साथ अन्य तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी है।


जबकि दोनों अपने वेकेशन और अन्य चीजों की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन दोनों द्वारा एक-दूसरे को अनफॉलो कर देने की वजह से उनकी तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। मनीष पांडे लगभग 3 साल से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन दोनों ने अभी तक आधिकारिक रूप से तलाक की खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। अभी उनके प्रशंसकों को उनके आधिकारिक बयान का बेसब्री से इंतजार है।

भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे की पत्नी आश्रिता शेट्टी कौन है (Who is Manish Pandey Wife Ashrita Shetty)-

16 जुलाई 1992 में महाराष्ट्र में जन्मी मनीष पांडे की पत्नी आश्रिता शेट्टी तमिल सिनेमा की प्रसिद्ध एक्ट्रेस है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन-फॉलोईंग है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आश्रिता शेट्टी की कुल नेटवर्थ 20 करोड़ रूपए (Ashrita Shetty Net Worth) के करीब है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story