Manisha Rani: जानें कौन है बिहार की मनीषा रानी, कैसे तय किया बिग बॉस तक का सफर

Manisha Rani : बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें कई लोगों को अपनी प्रतिभा का परिचय देते और पहचान बनाते हुए देखा जाता है। मनीषा रानी भी एक ऐसी कंटेस्टेंट है जिन्हें बिग बॉस से खूब पहचान मिली है। हालांकि, इसके पहले से ही वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 13 Nov 2023 6:30 AM GMT (Updated on: 13 Nov 2023 6:30 AM GMT)
Manisha Rani
X

Manisha Rani 

Manisha Rani : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बिहार से आई मनीषा रानी ने अपनी खूबसूरत अदाओं और बेहतरीन व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया था। मनीषा एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है जो अपने मजेदार अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर पहचानी जाती हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्हें एक म्यूजिक एल्बम में काम करते हुए भी देखा गया है और वह अक्सर कहीं ना कहीं नजर आती हैं। आपको बता दें कि वह बिहार से हैं और एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार उन्होंने यहां तक का सफर कैसे तय किया।

कौन है मनीषा रानी

मनीषा रानी 5 सितंबर 1997 को बिहार के मुंगेर में जन्मी थी। उन्होंने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद एक डांसर के तौर पर उन्होंने अपना करियर शुरू किया। उन्हें डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में भी देखा जा चुका है। अपने चुलबुले अंदाज के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है। बिग बॉस में भी उन्हें स्टेज पर सलमान खान के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। मनीषा ने यहां पर यह भी बताया था कि उन्होंने अपना ऑडिशन वीडियो मेकर्स को भेजा था और अपने बारे में जानकारी दी थी और यह सब कुछ उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में किया था और उन्हें लगा नहीं था कि वह इस शो तक पहुंच पाएंगे लेकिन उनकी किस्मत थी जो उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर आने का मौका मिला।



ऐसे हुई फेमस

मनीषा रानी एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है जिन्हें अक्सर अलग-अलग तरह की वीडियो दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए बनाते हुए देखा जाता है। बिग बॉस के घर में मनीषा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने करियर को बनाने के लिए घर से भाग गई थी और वहां पर वह एक ऐसी जगह पर रहती थी जिस कमरे में छह-सात लड़कियों को एक साथ रहना होता था। यह सभी लड़कियां मैनेजमेंट कंपनी के लिए काम करती थी और इसके बाद बाकी समय अपना करियर बनाने के लिए ऑडिशन दिया करती थी। उन्होंने बहुत मेहनत की लेकिन जब काफी समय के बाद भी कुछ नहीं हो पाया तो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बनाने के बारे में सोच और आज वह एक सेंसेशन हैं।



टिकटॉक ने दी पहचान

मनीषा रानी को सबसे ज्यादा पापुलैरिटी उनकी टिकटॉक वीडियो से मिली। यहां पर उन्हें कई तरह के कंटेंट क्रिएट करते हुए देखा गया जो दर्शकों को बहुत पसंद आए। वह अक्सर भोजपुरी भाषा में अपने वीडियो बनाती हैं जो तेजी से वायरस होते हैं और लोगों को बहुत अच्छे लगते हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें 4.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और बिग बॉस के बाद ये आंकड़ा और भी बढ़ चुका है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story