Manisha Rani New House: मनीषा रानी के नए घर की कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके भी होश

Manisha Rani New House: 'झलक दिखला जा 11' की विनर मनीषा रानी ने अपने सपनों का घर खरीद लिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस घर की कीमत क्या है? आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 3 April 2024 7:11 AM GMT (Updated on: 3 April 2024 7:23 AM GMT)
Manisha Rani New House
X

Manisha Rani New House (Image Credit: Social Media)

Manisha Rani New House: बिहार की मनीषा रानी (Manisha Rani) 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) के बाद से खूब लाइमलाइट में है। 'बिग बॉस' से बाहर आने के बाद मनीषा रानी ने खूब नाम कमा लिया है। अपने स्ट्रगल और मेहनत के दम पर मनीषा ने केवल पॉपुलैरिटी ही नहीं बल्कि दर्शकों के दिलों में एक खास जगह भी बनाई है। 'झलक दिखला जा 11' की ट्रॉफी जीतने के बाद अब मनीषा रानी का एक और सपना पूरा हो गया है। जी हां...मनीषा रानी ने अपने सपनों का घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने बिहार में एक लंबी-चोड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? इस प्रॉपर्टी की कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे। आइए आपको बताते हैं।

मनीषा रानी ने बिहार में खरीदी प्रॉपर्टी (Manisha Rani New House in Bihar)

दरअसल, इस बात की जानकारी मनीषा रानी ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। मनीषा रानी का कहना है कि वो अब खुद को करोड़पति महसूस कर रही हैं। वहीं मनीषा रानी का एक और सपना पूरा होता देख उनके फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। बता दें कि मनीषा रानी ने बिहार में अपने होमटाउन में एक लंबी-चौड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। इसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने कोर्ट जाकर जमीन को रजिस्टर करा लिया है। लिखा-पढ़ी के काम पूरे होने के बाद अब जमीन उनके नाम हो गई है। मनीषा रानी ने बताया कि उनके पिता ने जमीन चुनी और उसकी पेमेंट मनीषा रानी ने की है।

क्या है मनीषा रानी की इस नई प्रॉपर्टी की कीमत? (Manisha Rani New Property Price)

अपने सोशल मीडिया पर जमीन की जानकारी शेयर करते हुए मनीषा रानी ने बताया कि उन्होंने ढाई कट्टी जमीन खरीदी है और अब वो करोड़पति बन गई हैं। हालांकि, इस जमीन की कीमत क्या है ये मनीषा ने अभी तक रिवील नहीं किया है। लेकिन मनीषा रानी की बातों पर ध्यान दें तो इस जमीन की कीमत लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये हो सकती है। मनीषा रानी ने बताया है कि अभी उनकी जमीन पर काम चल रहा है और जल्द ही इस पर उनका सपनों का आशियाना भी बनेगा।


'झलक दिखला जा 11' की विनर रहीं मनीषा रानी (Manisha Rani Upcoming Projects)

'बिग बॉस ओटीटी 2' में मनीषा रानी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। शो में मनीषा रानी और अभिषेक मल्हन की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, मनीषा रानी इस शो की विजेता नहीं बन सकी थीं। वहीं, बाद में मनीषा रानी ने 'झलक दिखला जा 11' में एक वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी और इस शो की विनर रही थीं। वहीं, मनीषा रानी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह अब तक कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं और इसके अलावा भी उनके कई प्रोजेक्ट्स पाइलाइन में हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story