×

भोजपुरी फिल्म के एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है रेप का आरोप

suman
Published on: 22 Sep 2017 9:26 AM GMT
भोजपुरी फिल्म के एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है रेप का आरोप
X

मुंबई: भोजपुरी फिल्म के एक्टर मनोज आर पांडेय को मुंबई पुलिस ने कल्याण बाइपास से गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। मनोज नेपाल भागने की तैयारी में था। इसी को लेकर एक लड़की से पांच लाख रुपए मांगा था। जैसे ही लड़की पैसे लेकर उसके पास गई, उस दौरान पुलिस को देख मनोज भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।

एक्टर पर एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें...PHOTOS: करीना की पार्टी में पहुंचे मलाइका-अर्जुन, देखिए किसे किया लाइक का इशारा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक नामी सिंगर और एक्ट्रैस के साथ मनोज पांच साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। एक्ट्रैस ने जब मनोज पर शादी करने का प्रेशर बढ़ाया तो उसने दगा दे दिया था। जिस प्रेमी के साथ पीड़िता पांच साल रही और गर्भपात जैसा दर्द झेला मनोज ने उसे फोन कर कहा था कि मैंने वर्षा नाम की लड़की से शादी कर ली है। इतना ही नहीं मनोज ने जिस लड़की को अपनी पत्नी बताया उससे पीड़िता की बात भी कराई थी। फोन पर लड़की ने पीड़िता से कहा था कि मनोज से दूर रहने में ही तुम्हारी भलाई है। तुम मेरे पति के साथ क्यों रह रही हो? मैं एक भाजपा नेता की बेटी हूं। तुम्हें बर्बाद कर दूंगी। जान से मारवा दूंगी। इसके बाद पीड़िता ने मनोज के खिलाफ मुंबई के चारकोप थाना में केस दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें...OH NO: आखिर ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया सलमान को जवाब

suman

suman

Next Story