×

मनु की नजदीकियों ने कर दिया मोनालिसा को विक्रांत से दूर, जानें किसने दी खबर?

suman
Published on: 16 Dec 2016 7:48 AM GMT
मनु की नजदीकियों ने कर दिया मोनालिसा को विक्रांत से दूर, जानें किसने दी खबर?
X

mannu

मुंबई: बिग बॉस की कॉन्टेस्टेंट मोनालिसा से उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह ने रिश्ता तोड़ दिया है। ये बात विक्रांत ने उनके बिग बॉस के ब्वॉयफ्रेंड मनु से कही है। मनु और मोनालिसा की फ्रेंडशिप और नजदिकियों से सब वाकिफ हैं। बिग बॉस के घर में दोनों के साथ में बिताए वक्त लोगों नजरों में साफ हैं। मोनालिसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह ने भी कहा था कि वो (मोनालिसा) और मनु एक दूसरे के साथ बहुत ज्यादा फ्रेंडली हैं और उन्हें (विक्रांत को) मोनालिसा के साथ शादी के लिए एक बार फिर से सोचने की जरूरत है।

monalisha

अब बिग बॉस के घर में मनु पंजाबी और प्रियंका जग्गा की रीएंट्री ने वाकई में इस शो में और भी ट्विस्ट ला दिया है। अब मोनासिया और उसके ब्वॉयफ्रेंड के रिश्तों में दरार का पता चला है। जब मनु अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए बिग बॉस के घर से बाहर गए थे तो घर के बाहर मनु ने मोनालिसा के ब्यॉफ्रेंड विक्रांत से मुलाकात की। विक्रांत ने मनु को चौकाने वाली बात बताई थी। जिसका खुलासा मनु ने मोनालिसा से किया।

मनु ने लगेज रूम में मोनालिसा से कहा, कि वे विक्रांत से मिले। विक्रांत ने उनसे बताया है कि वो मोनालिसा से अपना रिश्ता तोड़ रहे हैं। मनु से ऐसी बातें सुनने के बाद मोनालिसा दुखी हो गई है।

monalisha-1-manu

इससे पहले जब मोनालिसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह सलमान की सभा’ में आए थे. तब उन्होंने कहा था वो सोचते हैं कि मोनालिसा का बिग बॉस के घर के अंदर ऐसा एक्ट करना बस इस शो में बने रहने का एक तरीका भर है। विक्रांत की तरफ से लिया गया ऐसा फैसला मोनालिसा के लिए एक बड़ा झटका है। अब देखना होगा कि बिग बॉस के बाद आगे क्या विक्रांत के बाद मनु के रुप में मोनालिसा को अच्छा पार्टनर मिलता है या फिर मोनालिसा अकेले रह जाती है।

suman

suman

Next Story