TRENDING TAGS :
March Movie Releases 2025: सिंकदर के अलावा मार्च के महीने में रिलीज होंगी ये फिल्में
Upcoming Movies Release March 2025: मार्च के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट
March Movie Releases 2025 (Image Credit- Social Media)
March Upcoming Movies 2025: फरवरी महीना खत्म हो चुका हैं मार्च का महीना शुरू हो गया है। तो वहीं मार्च के महीने में होली और ईद का त्यौहार है। इस अवसर पर सिनेमाघरों में कई सारे सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज होने को तैयार है। जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। जिसमें सलमान खान से लेकर जॉन अब्राहम तक की फिल्म शामिल है। चलिए जानते हैं मार्च महीने में सिनेमाघरों में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होगी।
मार्च महीने में रिलीज होने वाली फिल्में (March Movie Releases 2025)-
द डिप्लोमैट मूवी रिलीज डेट (The Diplomate Movie Release Date)-
जॉन अब्राहम की भारतीय राजनीति पर आधारित फिल्म द डिप्लोमैट होली के अवसर पर यानि 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ रक्षाबंधन फेम सादिया खतीब नजर आएंगी। फिल्म में जॉन अब्राहम भारतीय राजनायिक जे.पी. सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।
केसरी वीर मूवी रिलीज डेट (Keshari Veer Release Date)-
केसरी वीर जोकि सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली योद्धाओं की भूमिका में है। वहीं विवेक ओबेरॉय निगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। ये फिल्म जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट को टक्कर देगी यानि होली के अवसर पर 14 मार्च 2025 को रिलीज होगी।
पिंटू की पप्पी मूवी रिलीज डेट ( Pintu Ki Pappi Release Date)-
पिंटू की पप्पी में टाइगर श्रॉफ, सुशांत थमके, जान्या जोशी, विधि यादव, विजय राज, गणेश आचार्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
तुमको मेरी कसम मूवी रिलीज डेट (Tumko Meri Kasam Release Date)-
अनुपम खेर की फिल्म तुमको मेरी कसम 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट हैं। यह फिल्म इंदिरा IVF के संस्थापक डॉ अजय मुर्डिया के जीवन से इंस्पायर्ड है। इस फिल्म में अनुपम केर के अलावा ईशा देओल, अदा शर्मा और इश्वाक सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।
बैदा मूवी रिलीज डेट (Baida Movie Release Date)-
एक्टर सुधांशु राय की साइंस-फिक्शन सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म बैदा 21 मार्च 2025 के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म में सुधांशु राय के साथ शोभित सुजय, मनीषा राय, हितेश तेजवानी, तरूण खन्ना, अखलाक अहमक आजाद और सौरभ राज जैन नजर आएंगे।
सिंकदर मूवी रिलीज डेट (Sikandar Movie Release Date)-
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंकदर जिसका दर्शकों को पिछले साल ईद के अवसर से इंतजार था। अब जाकर मार्च 2025 में ईद के अवसर पर रिलीज होगी। फिल्म के दो टीजर रिलीज किए जा चुके हैं। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।