×

Masaba Gupta Husband: कौन हैं मसाबा गुप्ता के पहले पति ? जिनसे तलाक के बाद की अदिती के पति से शादी

Masaba Gupta First Husband: मसाबा गुप्ता जोकि जल्द ही माँ बनने वाली हैं, बता दे कि इनकी ये दूसरी शादी है, जानिए कौन हैं मसाबा गुप्ता के पहले पति?

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 April 2024 6:50 AM GMT
Masaba Gupta Husband
X

Masaba Gupta Husband 

Masaba Gupta First Husband: बॉलीवुड की मशहूर डिजाइनर व मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) जल्द ही माँ बनने वाली हैं। इसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Masaba Gupta Instagram) पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी हैं। जिसके बाद नीना गुप्ता (Neena Gupta) व मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) को लगातार बधाई दे रहे हैं। मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें एक कार्टून बेबी बंप शो करती हुई नजर आ रही थी। जिसके बाद नीना गुप्ता ने भी बताया कि वो जल्द ही नानी बनने वाली हैं। जिसके बाद मशाबा गुप्ता ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें वो पति सत्यजीत मिश्रा (Satyadeep Mishra) कंधें पर सिर रखे हुए नजर आई थीं। लेकिन क्या आपको पता हैं मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) व सत्यजीत मिश्रा (Satyadeep Mishra) दोनों की ये दूसरी शादी हैं। चलिए जानते हैं, इससे पहले दोनों ने किसके साथ सात फेरे लिए थें।

मसाबा गुप्ता के पहले पति कौन हैं? (Who is Masaba Gupta First Husband)-


नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Mishra) के साथ अचानक शादी करके सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। नीना (Neena Gupta) व विवियन (Vivian Rechards) के अलग होने के बाद मसाबा अपनी मां के साथ ही रहती थी। मसाबा बॉलीवुड की मशहूर डिजाइनर में से एक हैं। बता दे कि सत्यदीप से शादी से पहले मसाबा गुप्ता की शादी प्रॉड्यूसर मधु मंतेना से हुई थी। मधु फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा के फर्स्ट कजन हैं।


मसाबा व मधु की एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मुलाकात हुई थी। एक-दूसरे को मिलने के बाद उन्हें लगा कि वे शादी के बंधन में बंध सकते है। दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली लेकिन कुछ समय बाद ही रिश्ते में दिक्कतें शुरू हो गई । जिसके बाद 2019 में दोनों अलग हो गए थे और एक जॉइंड स्टेटमेंट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। मसाबा ने अपने द्वारा दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका मधु से सेपरेशन दर्दभरा नहीं रहा था। दोनो सहमति से अलग हुए थे।

मसाबा से शादी करने से पहले मधु की एक शादी टूट चुकी थी। मधु (Masaba Gupta First Husband) ने एक्ट्रेस नंदना सेन से साल 2002 में शादी की थी। लेकिन इनका रिश्ता 11 साल बाद टूट गया था। नंदना से अलग होने के बाद उनके जीवन में मसाबा आई थी।

सत्यदीप से मसाबा ने की दूसरी शादी (Masaba Gupta Husband Satyadeep Mishra)-


मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी 2023 को मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Mishra) से शादी की थी। बता दे कि सत्यदीप मिश्रा की मसाबा से पहले आदिति राव हैदरी से शादी कर चुके थे। अदिति राव हैदरी व सत्यदीप का भी रिश्ता काफी लंबे समय तक नहीं चला और दोनो एक-दूसरे से अलग हो गए। सत्यदीप ने जहाँ मसाबा (Masaba Gupta) से शादी कर ली तो वहीं अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने साउथ के एक्टर व सिंगर सिद्धार्थ (Siddharth) संग सगाई कर ली हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story