TRENDING TAGS :
Mawra Hocane Husband: सनम तेरी कसम फेम मावरा होकेन के पति अमीर गिलानी कौन हैं और क्या करते हैं
Who is Mawra Hocane Husband: सनम तेरी कसम फेम एक्ट्रेस मावरा होकेन के पति अमीर गिलानी कौन हैं और कितने अमीर हैं, जानिए
Who is Mawra Hocane Husband Ameer Gilani (Image Credit-Social Media)
Mawra Hocane Husband: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सनम तेरी कसम फेम एक्ट्रेस मावरा होकेन ने आमीर गिलानी से निकाह कर लिया है। Mawra Hocane ने अचानक से अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके मावरा होकेन के निकाह की तस्वीरें देखने के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि मावरा होकेन के पति आमिर गिलानी कौन हैं।
मावरा होकेन के पति अमिर गिलानी कौन हैं (Who is Mawra Hocane Husband)-
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने 5 फरवरी 2025 को अमीर गिलानी संग निकाह कर लिया है। अमीर एक प्रतिष्ठित और सुशिक्षित पाकिस्तानी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, उनके दादा सैयद इफ्तिखार हुसैन गिलानी एक वकील थे। जिन्होंने 80 के दशक के अंत और 90 के दशक की शुरूआत बेनजीर भुट्टों के अधीन देश के कानून मंत्री के रूप में काम किया था। विरासत आगे बढ़ाते हुए, अमीर ने प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ स्कूल में कानून की पढ़ाई की है और 2022 में स्नातक किया।
अमिर और मावरा ने सबात और नीम जैसे पाकिस्तानी नाटकों में साथ में काम किया है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद किया। इस दौरान, ऐसी अफवाहें भी आई थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। आमिर और मावरा ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की है। 2020 के नाटक सबात में हसन की भूमिका निभाकर अमीर रातोंरात सनसनी बन गए। उन्होंने कुछ संगीत वीडियो भी किए हैं। अभिनेता को आखिरी बार टेलीविजन सीरीज वेरी फिल्मों में देखा गया था।
मावरा होकेन ना केवल पाकिस्तान में ही अपितु वो भारत में भी बहुत प्रसिद्ध हैं। अपनी बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम की वजह से, इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। एक बार फिर से मावरा मोकेन की फिल्म सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस पर 7 फरवरी 2025 को री-रिलीज होगी।
मावरा होकेन ने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मावरा होकेन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा #MawaraAmeerHoGyi, मावरा होकेन के निकाह के बाद उनको हर किसी ने बधाई दी है।