×

#MeToo : बॉलीवुड के 15 ठरकी व 3 पद्म विजेता के साथ एक 'बाबू जी' भी

Rishi
Published on: 10 Oct 2018 4:49 PM GMT
#MeToo : बॉलीवुड के 15 ठरकी व 3 पद्म विजेता के साथ एक बाबू जी भी
X

लखनऊ : एक जमाना था जब हमारी फिल्म इंडस्ट्री आई लव यू टू के लिए जानी जाती थी। लेकिन आज 'मी टू' को लेकर चर्चा में है। चर्चा में क्या विवादों में है। जब सामने आया कि संस्कारी बाबू जी आलोक नाथ भी लंबे समय तक अपनी सहकर्मियों का शोषण करते रहे हैं तो ऐसा लगा हाय! ये तो ऐसा नहीं था, लेकिन वो हैं। आप भी जान लीजिए किस-किस ने तोड़ा है हमारा भ्रम।

ये भी देखें : #MeToo : एक्ट्रेस संध्या मृदुल का आरोप- आलोक नाथ ने मेरे साथ भी किया दुर्व्यवहार

1. नाना पाटेकर

नाना पद्मश्री से सम्मानित हैं। 40 साल से हिरोपंथी कर रहे हैं। स्क्रीन से लंबे-चौड़े क्रांतिकारी बोलबचन हमारी तरफ छोड़ते रहे हैं।

क्रांतिवीर, तिरंगा, परिंदा, प्रहार, खामोशी, अब तक छप्पन साहेब की धांसू फिल्म रही हैं। इनमें से क्रांतिवीर और तिरंगा तो देशभक्ति का सर्टिफिकेट बन चुकी हैं।

ये भी देखें : #Me Too: बुरे फंसे केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर, बढ़ रहा इस्तीफे का दबाव

2. विकास बहल

इन जनाब को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और एक फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। बहल हिंदी सिनेमा में फिल्म क्वीन के जाने जाते हैं।

फैंटम फिल्म्स के सह-संस्थापक थे। उससे पहले यूटीवी स्पॉटबॉय के हैड थे।

3. चेतन भगत

चेतन तो सच्ची में भगत निकले, आईआईटी और आईआईएम से पढ़े लिखे हैं। इंग्लिश में नॉवेल लिखते हैं। फाइव पॉइंट समवन, 3 मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ, रिवोल्यूशन 2020 काफी मशहूर नॉवेल रहे हैं चेतन के। 3 ईडियट्स, काई पो छे और हाफ गर्लफ्रेंड फिल्में इनके नॉवेल पर बनीं हैं।

4. रजत कपूर

30 साल का बेदाग फिल्म करियर रहा है। लेकिन अब पता चला की दामन में बड़े दाग थे जिन्हें छुपा के रखा था कपूर साहब ने। मुल्क, कपूर एंड संस, दिल चाहता है, भेजा फ्राय फिल्मों में शानदार की। इसके साथ ही आंखों देखी, मिथ्या, रघु रोमियो जैसी फिल्में डायरेक्ट भी की हैं।

5. कैलाश खेर

खेर जी पद्मश्री से सम्मानित गायक हैं। आदि योगी गाना हो या बाहुबली-2 के गाने कैलाश के गाने सुन सिहरन पैदा हो जाती है। अब उनका जो कांड सामने आया है उससे भी सिहरन ही पैदा हुई है।

6. जुल्फी सईद

सुपर मॉडल जुल्फी को जुल्फों से खेलने का बहुत शौक रहा है।

7. किरण नागरकर

किरण नामी नाटककार, नॉवेलिस्ट और स्क्रीनप्ले राइटर हैं। वर्ष 2001 में साहित्य अकेडमी अवॉर्ड से नवाजे गए।

8. गुरसिमरन खंबा

स्टैंड अप कॉमेडियन हैं जनाब।

9. उत्सव चक्रवर्ती

ये वाले भी स्टैंड अप कॉमेडियन और यूट्यूबर भी हैं।

10. वैरामुत्तू रामासामी

रामासामी भी पद्म भूषण से सम्मानित हैं। सात बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके हैं। रोजा, इरुवर, एंथिरन, जेंटलमैन, अन्नियन, गुरु, शिवाजी, रावणन, विश्वरूपम, ओके कनमनी में इनके लिखे गाने हिट हुए।

11. आलोकनाथ

इंडस्ट्री के सबसे संस्कारों वाले एक्टर आलोक नाथ भी रंग रसिया लिस्ट में शामिल नजर आए तो एक बारगी विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब इनके कांड सामने आने लगे तो मन घिना गया।

12. गौरांग दोषी

हिंदी फिल्मों के प्रोड्यूसर गौरांग भी दोषी हैं। ‘बवंडर’ याद है वर्ष 2000 में भंवरी देवी गैंगरेप पर आधारित थी ये फिल्म। भंवरी देवी केस वही केस है जिसके बाद कार्यस्थल में महिलाओं के यौन शोषण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने विशाखा गाइडलाइन्स बनाईं थी।

13. विवेक अग्निहोत्री

दन दनादन गोल, हेट स्टोरी, जिद और जुनूनियत फिल्मों को डायरेक्टर किया है विवेक ने।

14. के. आर.श्रीनिवास

देश के जाने माने पत्रकार के.आर. श्रीनिवास के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उन्हें ‘प्रशासनिक छुट्टी’ पर भेज दिया गया।

15. एम॰ जे॰ अकबर

एम जे अकबर पूर्व पत्रकार, लेखक और राजनेता हैं। अकबर मोदी सरकार में विदेश मामलों के राज्य मंत्री और मध्य प्रदेश से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story