×

मेट गाला: रेड कॉर्पेट पर दिखा प्रियंका का स्टाइलिश अंदाज तो दीपिका भी कम नहीं आई नजर

suman
Published on: 2 May 2017 6:03 AM GMT
मेट गाला: रेड कॉर्पेट पर दिखा प्रियंका का स्टाइलिश अंदाज तो दीपिका भी कम  नहीं आई नजर
X

मुबंई: कोई भी इंटरनेशनल इवेंट हो प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर अपने लुक से लोगों को इंप्रेस करने से पीछे नहीं हटती है। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सितारों के बीच मेट गाला 2017 में अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया है। पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं प्रिंयका जिन्हें मेट गाला(Met Gala) में एंट्री मिली है। लेकिन इस रेड कार्पेट पर भी प्रियंका अकेले नजर नहीं आईं, बल्कि 'मस्‍तानी' दीपिका पादुकोण भी दिखीं। प्रियंका के गाउन पर सब की नजर थी तो वहीं दीपिका भी यहां खूबसूरत अंदाज में नजर आईं

आगे....



इस इवेंट में हॉलीवुड के गिने चुने सेलिब्रिटिज ही शामिल होते हैं। सोमवार को इस समारोह में प्रियंका चोपड़ा यहां पर रेड कार्पेट पर राल्फ लॉरेन( Ralph Lauren) की खाकी ट्रेंच कोट में पहुंची। प्रियंका ने इस गाउन के साथ ब्लैक बूट्स पहना। इस एक्ट्रेस की आंखों पर स्मोकी मेकअप उन्हें और भी सेक्सी बना रहा था।

आगे....

अपने इस सेक्सी लुक से प्रियंका ने हॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। उनके इस लुक की हर तरफ बहुत तारीफ हो रही है। प्रियंका के इस लुक में वे कॉलर कोट पहने और अपने लेफ्ट साइड उन्होंने बटन को खुला रखा।

आगे....



इसके साथ प्रियंका ने कानों में लंबे इयररिंग्स पहने थे जो उनपर बहुत फब रहे थे। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आई। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया गया है। ये फिल्म भारत में 26 मई को रिलीज होने वाली है।

आगे....

आगे....

आगे....

दीपिका पादुकोण यहां सफेद गाउन ड्रेस में नजर आईं। दीपिका की खूबसूरत स्‍माइल के साथ उनके ईयरिंग और उनके सिर पर सजी हेयर एक्‍ससरीज काफी खूबसूरत लग रही थीं।

suman

suman

Next Story