×

Akanksha Puri Biography: मिका की दुल्हन आकाँक्षा पूरी कौन हैं, आइए जाने इनके बारे में

Mika Di Vohti Winner Akanksha Puri:मीका सिंह ने अपनी दुल्हनिया के रूप में आकांक्षा पुरी को चुन लिया है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आकांशा पूरी हैं कौन? तो चलिए हम आपको बताते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 25 July 2022 5:26 AM GMT
Mika Di Vohti Winner Akanksha Puri
X

Mika Di Vohti Winner Akanksha Puri (Image Credit-Social Media)

Akanksha Puri Biography: मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपने शो मीका दी वोटी को लेकर काफी दिनों से चर्चा में थे लेकिन अब आखिरकार उन्होंने अपनी पसंद को सबके सामने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपनी दुल्हनिया के रूप में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को चुन लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आकांशा पूरी हैं कौन ?तो चलिए हम आपको बताते हैं आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के बारे में।

दरअसल आकांक्षा पुरी और मीका सिंह एक दूसरे को करीब 13 -14 साल से जानते हैं। वहीँ अब मीका ने आकांक्षा का हाँथ थाम लिया है। आकांक्षा का जन्म 26 जुलाई 1988 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनकी पहचान एक सफल मॉडल के रूप में होती है। वहीँ मीका सिंह और आकांक्षा कई सालों से दोस्त थे।

Mika Singh with Akansha Puri (Image Credit-Social Media)

आकांक्षा ने जब मीका के शो में एंट्री ली तो उन्होंने कहा था कि, 'किंग की क्वीन तो एक ही होगी और वो मैं हूं।' बता दें कि आकांक्षा पुरी कुछ हफ्ते पहले ही मीका के स्वयंवर शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्होंने ये भी बताया कि जब उन्होंने लड़कियों को अपने दोस्त मीका का दिल जीतने की कोशिश करते देखा तो उन्होंने खुद शो मेकर्स को अप्प्रोच किया और वाइल्ड कार्ड के रूप में शो का हिस्सा बन गईं। आकांक्षा पुरी का मानना है कि मीका सिंह में वो सभी गुण मौजूद हैं जो एक अच्छे लाइफ पार्टनर में होने चाहिए। साथ ही आकांक्षा ने शो पर आकर मीका का दिल जीत लिया। और शो 'मीका दी वोहती' शो को जीत लिया। मीका सिंह भले ही काफी समय से अपनी दुल्हनिया के तलाश में थे। लेकिन उन्होने अपनी बेस्टी आकांक्षा पुरी को ही अपना हमसफ़र चुनने का फैसला किया।

कौन हैं आकांक्षा पुरी

Akansha Puri (Image Credit-Social Media)

आकांक्षा पुरी एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका जन्म 26 जुलाई 1988 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। आकांक्षा कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में नज़र आ चुकीं हैं। आकांक्षा ने अपनी पढ़ाई इंदौर से ही पूरी की है। आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के पिता आर के पुरी "सहायक पुलिस आयुक्त" यानी ASP है। वहीँ उनकी मां एक हाउस मेकर हैं। आकांक्षा पुरी के मीका दी वोटी शो में एंट्री के बाद से ही सब जगह उनकी चर्चा होने लगी थी। और अब वो मीका की दुल्हिनया बनने जा रहीं हैं।

पारस छाबड़ा के साथ रहे हैं रिश्ते

Paras Chabbra with Akansha Puri (Image Credit-Social Media)

आकांक्षा पूरी के पुराने रिश्तों की बात करें तो वो साल 2017 में आकांक्षा टीवी एक्टर पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों के रिश्तों की चर्चा बिग बॉस 13 शो के दौरान खूब हुई थी जब पारस छाबड़ा ने शो की एक और कंटस्टेंट माहिरा से अपने रिश्ते को लेकर बात करते समय इसका खुलासा किया और उसके बाद से ही आकांक्षा पूरी के चर्चे होने लगे। आकांक्षा पूरी और पारस छाबड़ा टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में साथ में नज़र आये थे जिसके बाद से ही दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं। दोनों साल 2017 में लिव इन रिलेशन में भी रहे। इतना ही नहीं पारस ने अपने हाँथ में आकांक्षा के नाम का टैटू भी बनवाया था। इसके बाद पारस बिग बॉस में आये और माहिरा से उनकी नज़दीकियां काफी बढ़ गयी और फिर आकांक्षा और पारस अलग हो गए।

आकांक्षा पूरी का करियर

आकांक्षा पूरी ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से नहीं बल्कि किंगफिशर एयरलाइंस के लिए एक एयर होस्टेस के रूप में की थी। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन्होंने एक मॉडल के रूप में कदम रखा। इसके बाद साल 2013 में अपनी पहली तमिल फिल्म "एलेक्स पांडियन" से उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में अपना डेब्यू किया। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने हिंदी फिल्म "कैलेंडर गर्ल्स 2015" में काम किया। इसके बाद 2017 में उन्होंने टीवी शो "विघ्नहर्ता गणेश" में देवी पार्वती की भूमिका निभाई थी। आपको बता दें आकांक्षा पुरी ने हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story