×

मीका के नए शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' की हुई लांच पार्टी,बाइक पर सवार होकर पहुंचे मीका

‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ की लॉन्चिंग पार्टी में मीका की एंट्री बाइक पर हुई। जिसके बैकग्राउंड में उनका फेमस ट्रैक बज रहा था।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 24 March 2022 1:35 PM GMT
Mika New Show Swamvar-Mika Di Vohti
X

Mika New Show Swamvar-Mika Di VohtiLaunch Party(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

MIka New Show Swamvar-Mika Di Vohti: मीका आजकल अपने नए शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' (Swamvar-Mika Di Vohti) को लेकर चर्चा में हैं। आज इस शो की लॉन्चिंग पार्टी में मीका (Mika Singh) का एक अलग अंदाज़ देखने को मिला। लॉन्च के दौरान मीका ने एक धमाकेदार एंट्री की। मीका इस शो में अपने लिए दुल्हन तलाशते नज़र आएंगे। आपको बता दें इसी तर्ज़ पर सबसे पहले राखी सावंत (Rakhi Sawant) का शो "राखी का 'स्वयंवर' आया था उसके बाद राहुल महाजन(Rahul Mahajan) मलिका शेहरावत(Malika Shehrawat) ,रतन सिंह राजपूत(Ratan Singh Rajput) जैसे कलाकारों ने इस शो के माध्यम से अपना जीवन साथी तलाशने की कोशिश की लेकिन किसी की भी शादी या अफेयर चल नहीं पाया।

इस शो की लॉन्चिंग पार्टी में मीका की एंट्री बाइक पर हुई। जिसके बैकग्राउंड में उनका फेमस ट्रैक बज रहा था। जैसे ही मीका एंट्री करते हैं, कई लड़कियां उनके पीछे-पीछे दौड़ती हैं और उनकी एक झलक पाने और उनकी दुल्हन बनने के लिए पागल हो जाती हैं। मीका के लिए लड़कियों में दीवानगी दिखती है। साथ ही मीका शो का मुख्य आकर्षण हैं और वो अपने अलग ही स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। हमें यकीन है कि भावी दुल्हनें उनकी साथी बनने का बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी। इतना ही नहीं आज मीका के रियलिटी शो की लॉन्चिंग एक ग्रैंड लेवल की पार्टी थी और इस मशहूर गायक ने लॉन्च के दौरान एक धमाकेदार एंट्री की जिसने कई लड़कियों के दिलों को धड़का दिया और वो उनके पीछे-पीछे भागती नजर आईं।

गौरतलब है कि मीका का ये शो काफी दिलचस्प होने वाला है,और ये देखना भी इंटरेस्टिंग होगा कि मीका अपनी दुल्हन कैसे चुनते हैं। शो में लड़कियों से आवेदन भी करवाया गया है। और अब जब शो की लॉन्चिंग पार्टी इतनी धांसू थी तो ये देखना भी मज़ेदार होगा कि शो में क्या क्या होता है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस शो के ज़रिये मीका शादी नहीं करेंगे बल्कि वो सिर्फ सगाई करेंगे और उसके बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। वो इस शो का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं। मीका पॉपुलर पंजाबी और हिंदी सिंगर दिलेर मेहँदी के भाई हैं। मीका को उनके गाने सावन में लग गई आग... से पहचान मिली थी। तबसे वो काफी पॉपुलर हुए थे इसके बाद राखी सावंत को किस करने के मामले में काफी चर्चा में रहे थे। फिलहाल अब मीका ने अपने सिंगिंग टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बना ली है।


मीका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का प्रोमो भी शेयर किया है जिसमे उन्होंने कैप्शन दिया है ,मीका को है अपने जीवनसाथी की तलाश...किस ख़ुशनसीब पर आएगा मीका का दिल?रजिस्टर करने के लिए, Bio में दी हुए लिंक पर क्लिक करें। 8 मई - रजिस्टर करने की आखिरी तारीख़। वहीँ फैंस उन्हें शुभकामनाये देते नज़र आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा है,आपकी जीवनसाथी आपको ज़रूर मिलेगी जो बिलकुल आपकी जैसी होगी जो आपको और आपकी फॅमिली को समझे और हमेशा आपका साथ दे सुख दुःख में, ऊपर वाले से विश करुँगी आप को आप की जैसी अच्छी सी दुल्हन मिल जाये । गॉड ब्लेस यू सर।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story