×

मीका सिंह पर एआईसीडब्ल्यूए ने लगाया बैन, तो क्या अब नहीं मिलेगा काम?

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मिका सिंह इन दिनों अपने कराची परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Shreya
Published on: 14 Aug 2019 4:55 AM GMT
मीका सिंह पर एआईसीडब्ल्यूए ने लगाया बैन, तो क्या अब नहीं मिलेगा काम?
X
मीका सिंह पर एआईसीडब्ल्यूए ने लगाया बैन, तो क्या अब नहीं मिलेगा काम?

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मिका सिंह इन दिनों अपने कराची परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब उनकी इस कराची परफॉमेंस को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने एक सख्त कदम उठाया है।

मीका की इस परफॉर्मेंस के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने मीका को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने का फैसला लिया है और उनके लिए गए फैसले के बाद अगर कोई भी मीका सिंह के साथ काम करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ के आरोप में दुबई में हिरासत में लिए गए सिंगर मीका सिंह

बता दें कि मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान ने इंडियन एक्टर्स के ऊपर पाबंद लगा दिया। जिसके बाद मीका सिंह 8 अगस्त को कराची में परवेज मुशर्रफ के करीबी अदनान असद के यहां परफॉर्मेंस करने पहुंचे थे। अदनान असद ने अपनी बेटी की मेंहदी के लिए मीका सिंह नाइट रखा था।

मीका जहां परफॉर्मेंस करने पहुंचे थे वहां आईएसआई के शीर्ष अधिकारी और मॉस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्य भी शामिल थे। मीका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जो वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हुआ है, उसमें मीका जुम्मे की रात गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: OMG: पंजाबी सिंगर मीका सिंह को किया इस बात ने हैरान, क्या जानते हैं आप?

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें गद्दार कह रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पाजी माना समय खराब चलता है, मगर इतना भी नहीं कि कहीं भी जाकर प्रदर्शन करें। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि पाजी आप भी गद्दार निकले।

Shreya

Shreya

Next Story