×

बेहद खूबसूरत है मिथुन चक्रवर्ती की होने वाली बहू, अगले महीने होगी शादी

shalini
Published on: 5 Jun 2018 8:00 AM GMT
बेहद खूबसूरत है मिथुन चक्रवर्ती की होने वाली बहू, अगले महीने होगी शादी
X

मुबंई: बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी एक्‍ट्रेस मदलसा के साथ तय हुई है। कुछ दिनों पहले ही दोनों का रोका हुआ था और अब उनकी शादी की डेट सामने आ चुकी है। महाअक्षय की शादी 7 जुलाई को हागी।

बिग बॉस के Ex कंटेस्टेंट ने गर्लफ्रेंड के साथ की मारपीट, दर्ज हुई FIR

बता दें, मदालसा जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। जबकि मदालसा की मां एक्ट्रेस शीला शर्मा हैं जिन्‍होंने 1998 में आई महाभारत में देवकी का किरदार निभाया था। मदालसा अक्सर अपने बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उन्‍होंने अपना एक्टिंग डेब्‍यू साल 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग' से किया था। इसके अलावा मदालसा कन्‍नड़ फिल्‍म साल 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग' से किया था में भी काम कर चुकी हैं।

खबरों की माने तो महाअक्षय और मदालसा ने शादी की खबरें आने के बावजूद अपना रिलेशनशिप छुपाकर रखा है। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में एक भी फोटो नहीं है। फिल्‍हाल दोनों की सगाई का फंक्‍शन 6 जुलाई को रखा गया है, जबकि शादी के सभी फंक्‍शन 7 जुलाई को होटल द मोनार्क, ऊटी में होंगे। इसी दिन बारात निकलेगी और फेरों की रस्‍म होगी। यहां तक की रिसेप्‍शन भी 7 जुलाई को ही रखा गया है।

SO SAD:रणवीर सिंह की दादी मां का निधन, लंबे समय से चल रही थी बीमार

दरअसल, दोनों की शादी गुपचुप तरीके से की जा रही है। शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि इस बारे में अभी कोई खबर नहीं आई है। बता दें, महाअक्षय ने साल 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वो 'द मर्डरर', 'हांटेड', 'लूट' और 'रॉकी' जैसी फिल्मों में नजर आए।

shalini

shalini

Next Story