×

SHOCKING: सिंगर मीका घिरे विवादों में, मॉडल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

shalini
Published on: 6 July 2016 7:42 AM GMT
SHOCKING: सिंगर मीका घिरे विवादों में, मॉडल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
X

मुंबई: अक्सर ही अपनी हरकतों से मीडिया की सुर्ख़ियों में बने रहने वाले जाने-माने सिंगर एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। खबर आ रही है कि 32 साल की एक मॉडल ने सिंगर मीका सिंह पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। जिसके जवाब में मीका सिंह ने उस मॉडल पर जबरन पैसा वसूलने का केस दर्ज कराया है।

क्या कहना है पुलिस अधिकारियों का

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का कहना है कि शिकायत के आधार पर वरसोवा थाने में मीका के खिलाफ धाराओं 354 (महिला की शील भंग करना), 323 (चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मॉडल अक्सर मीका के घर जाया करती थी। बता दें कि आरोप खारिज करते हुए मीका सिंह ने भी शाम को जवाबी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि मॉडल उससे जबरन पैसे वसूलने की कोशिश कर रही थी।

रह चुके हैं मीका कई विवादों में

मीका सिंह से जुड़ा यह कोई नया विवाद नहीं है इससे पहले भी सिंगर मीका सिंह एक्ट्रेस राखी सावंत को जबरन किस करने को लेकर मीडिया में छा चुके हैं। साथ ही एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने पर भी मीका को जमकर क्रिटिसाइज किया गया था।

shalini

shalini

Next Story