×

Sophia Cheung: सेल्फी लेने के चक्कर में जान गवा दी इस मॉडल ने, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

Sophia Cheung: आज के वक्त में लोग सेल्फी लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हर रोज सेल्फी लेने के चक्कर में लोग अपना जान गवा रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 15 July 2021 3:28 PM GMT (Updated on: 15 July 2021 4:12 PM GMT)
सोफिया चेउंग
X

सोफिया चेउंग ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Sophia Cheung: आज के वक्त में लोग सेल्फी लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हर रोज सेल्फी लेने के चक्कर में लोग अपना जान गवा रहे हैं। एक ऐसी ही बुरी खबर मनोरंजन जगत से आई है। जहां एक मॉडल सेल्फी लेने के चक्कर में अपने जान से हाथ धो बैठी। जिसके बाद से उसके चाहने वालों में गम का माहौल देखने को मिल रहा है।

बता दें कि मॉडल सोफिया चेउंग (SOPHIA CHEUNG) हांगकांग में एक झरने के पास सेल्फी ले रही थी। उसी दौरान कथिर तौर पर उसकी मौत हो गई। मॉडल सोफिया सिर्फ 32 साल की थी। वह अपने दोस्तों के साथ हा पाक लाई पार्क (Ha Pak Lai park) में पैदल सफर कर रही थी। और उसी दौरान उन्होंने एक सुंदर दृश्य की फोटो लेने के लिए रुक गई। जहां फोटो लेने के दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मॉडल सोफिया चेउंग त्सिंग दाई स्ट्रीम ( Tsing Dai stream) के पास खड़े होकर फोटो के लिए पोज दे रही थी। तभी अचानक से उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह 5 मीटर नीचे पूल में जा गिरी। यह देख वहां मौजूद उनके दोस्त उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खतरनाक फोटो के लिए मशहूर

आपको बता दें कि मॉडल सोफिया चेउंग अपने खतरनाक फोटो के लिए विश्व में मशहूर थीं। वह सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ भी कर सकती थीं। वह रिस्क उठाने से बिल्कुल भी नहीं डरती थी। सोफिया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत सारे फोटो शेयर की हैं। जिसमें वह बेहद खतरनाक जगह खड़ी होकर पोज देती हुई नजर आ रही है। जबकि सेफिया ने अपने इंस्टा पर आखिरी पोस्ट लिखा था कि,' बहुत जल्द अच्छे दिन आ रहे हैं, जिसे शनिवार और रविवार कहा जाता है।' सोफिया के इस आखिरी पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें श्रंद्धांजलि दे रहे हैं।

Shweta

Shweta

Next Story