×

Mom 2 Movie: बोनी कपूर बनाएंगे मॉम 2 ये एक्ट्रेस निभाएगी श्रीदेवी का किरदार

Mom 2 Update: बोनी कपूर ने पत्नी श्रीदेवी की फिल्म मॉम के सीक्वल पर दिया अपडेट, तो वहीं बताया फिल्म में कौन-निभाएगा श्रीदेवी का किरदार

Shikha Tiwari
Published on: 11 March 2025 9:53 AM IST
Boney Kapoor Updates On Mom 2 Khushi Kapoor (Image Credit-Social Media)
X

Mom 2 Movie: श्रीदेवी भले ही आज इस दुनिया में ना हो लेकिन आज भी उनकी बनाई हुई फिल्में दर्शकों को लुभाने का काम करती हैं। उसी में से एक थी श्रीदेवी की फिल्म मॉम जिसने में उन्होंने बेहतरीन अदाकारी की थी। अब जाकर उनके पति यानि डायरेक्टर और एक्टर बोनी कपूर ने IIFA 2025 अवॉर्ड शो में इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है।

बोनी कपूर ने मॉम 2 पर दिया अपडेट (Boney Kapoor Updates On Mom 2 Movie)-

ग्रीन कार्पेट इवेंट में बोनी कपूर ने अपनी बेटियों खुशी और जान्हवी कपूर के बारे में बात की, उन्होंने उनके जज्बे की तारीफ की कैसे वे अपनी दिवगंत माँ श्रीदेवी (Shridevi)की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। बोनी कपूर ने कहा," द आर्जीज, लवयापा और नादानियाँ, मैं नो एंट्री के बाद भी उनके साथ एक फिल्म की योजना बना रहा हूँ। यह मॉम 2 (Mom 2) हो सकती है। वह अपनी माँ के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रही है। उनकी माँ उन सभी भाषाओं में शीर्ष स्टार थी। जिनमें उन्होंने काम किया। मुझे उम्मीद है कि खुशी और जान्हवी भी उसी स्तर की पूर्णता प्राप्त करने में सफल होंगी। 2017 में श्रीदेवी की रिलीज हुई फिल्म Mom उनकी आखिरी फिल्म थी। रवी उदयवार द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर के लिए उन्हें मणरोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। तो यह खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के करियर में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। बोनी कपूर ने ये नहीं बताया कि उनकी ये फिल्म कब रिलीज होगी और फिल्म में खुशी कपूर के अपोजिट कौन होगा।

हालहि में खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की फिल्म नादानियाँ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ये सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की पहली डेब्यू फिल्म है। तो वहीं ये खुशी कपूर की तीसरी फिल्म है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story