×

Monalisa New Photoshoot: गुलाबी सूट में मोनालिसा ने बढ़ाई गर्मी, दिए एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज

Monalisa New Photoshoot: हाल ही में, एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें।

Ruchi Jha
Published on: 20 March 2023 11:18 AM GMT
Monalisa New Photoshoot: गुलाबी सूट में मोनालिसा ने बढ़ाई गर्मी, दिए एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज
X
Monalisa New Photoshoot (Image Credit: Instagram)

Monalisa New Photoshoot: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने आए दिन अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं। इस बीच मोनालिस ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

मोनालिसा इन तस्वीरों में पिंक कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा की इन तस्वीरों को उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

मोनालिसा इन तस्वीरों में नए हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं। मोनालिसा का ये हेयर स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहीं फोटोज में मोनालिसा अपने मेकअप रूम में नजर आ रही हैं। जहां वह कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दे रही हैं।

अपने लुक को कंप्लीट करते हुए मोनालिसा पिंक चूड़िया पहनी है और गानों में हैवी पिंक इयरिंग्स पहने है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा की अदा पर उनके फैंस फिदा हो गए हैं।

मोनालिसा इन तस्वीरों में अपनी कालिताना अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस कातिलाना अदाओं की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मोनालिसा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही एक हिंदी शो में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम "बेकाबू" है। इस शो में मोनालिसा यामिनी का किरदार निभाएंगी।

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा यह शो 18 मार्च 2023 से शनिवार और रविवार को 'कलर्स' चैनल पर प्रसारित होगा।

खैर, हमें तो मोनालिसा का ये अलग अंदाज बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस का ये देसी लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं : )

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story