Monalisa Photos: शॉर्ट स्कर्ट में मोनालिसा ने ढाया कहर, आपने देखीं ये तस्वीरें ?

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। आप भी देखिये उनका ये अंदाज़

Shweta Srivastava
Written By Shweta SrivastavaNewstrack NetworkReport Shweta Srivastava
Published on: 6 May 2022 5:12 AM GMT
Monalisa Photoshoot
X

Monalisa Photoshoot (Image Credit-Social Media)

Monalisa Photoshoot: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। फोटो शेयर करते ही लोग उसपर कमैंट्स करते नज़र आ रहे हैं।

मोनालिसा ने अपनी इन तस्वीरो में क्रीम कलर का डीप नेक टॉप और पोल्का डॉट्स शार्ट स्कर्ट पहनी है जिसमे वो काफी हॉट और बोल्ड नज़र आ रहीं हैं। साथ ही मोनालिसा ने हार्ट इमोजीस लगा रखे हैं। उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है और एक साइड से क्लिप करा हुआ है।

मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के बाद हिंदी टीवी सीरियल्स की ओर रुख किया जिसके बाद से आज उन्हें हर कोई जनता है। उन्होंनेबिग बोस से अपनी पहचान बनाई । उनका अंदाज़ काफी हट कर है अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश अंदाज की वजह से आज उनकी लम्बी चौड़ी फैन फॉलोइंग भी है। उनके फैंस उन्हें देखने के लिए जहाँ बेताब रहते हैं वहीँ मोनालिसा भी सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैंस से जुडी रहतीं हैं। वो आये दिन अपना कोई हॉट फोटोशूट या किसी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करतीं रहतीं हैं।

मोनालिसा ने अपनी बेहद खास तस्वीर साझा की है जिसमे वो गज़ब की खूबसूरत लग रहीं हैं लोग उन्हें फायर और हार्ट इमोजीस सेंड कर रहे हैं। इसमें मोनालिसा ने काफी लाइट मेकअप किया है जिससे उनका लुक कम्पलीट हो रहा है। मोना ने काफी हॉट अंदाज़ में पोज़ भी दिए हैं जिससे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा से भले ही मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत की हो लेकिन उन्होंने टेलीविज़न इंडस्ट्री से भी लोगों के दिल में अपनी खास जगह बना ली है। 39 साल की मोनालिसा का हॉटनेस के मामले में कोई जवाब नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही उनका और पवन सिंह का एक गाना रिलीज़ हुआ था जिसने काफी धूम मचाई थी। गाने के बोल थे 'फाटा जाई चोली हो' जिसे कल्‍पना ने अपनी आवाज से सजया था साथ ही गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे थे। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। और आज भी इसे व्यूज मिलते रहते हैं।

मोनालिसा को बिग बॉस में भी काफी पसंद किया गया था। उन्होंने बिग बॉस के घर में भी अपना बोल्ड अंदाज़ कई बार दर्शकों को दिखाया था जिसे आजतक उनके फैंस नहीं भूले हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story