×

Most Awaited Web Series Of 2022 : ओटीटी पर रिलीज होंगी ये बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में, जाने इनका नाम

इस वर्ष दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने बेस्ट वेब सीरीज और फिल्मों के साथ पूरी तरह तैयार है।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 1 Jan 2022 8:30 AM GMT
OTT
X

ओटीटी प्लेटफॉर्म की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Most Awaited Web Series Of 2022 :वर्ष 2022 की शुरुआत खूबसूरत मुस्कान और खुशियों के साथ हो चुकी है। वहीं फिल्म उद्योग भी महामारी कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए आज के दिन को सेलिब्रेट कर रहा है। इसी के साथ फिल्म उद्योग ने दर्शकों के मनोरंजन का भी ख्याल रखा है। इस साल बॉलीवुड के साथ - साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म भी दर्शकों का मनोरंजन करने में पीछे नहीं रहेगा। वर्ष 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन - कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है आइए जानते हैं।

कौन बनेगी शिखरवती (Kaun Banegi Shikharwati)

फैमिली ड्रामा के साथ कौन बनेगी शिखरवती (Kaun Banegi Shikharwati) वेब सीरीज इस साल की शुरुआत में रिलीज होगी। यह सीरीज 7 जनवरी, 2022 को Zee5 पर प्रसारित होगी । इसमें नसीरुद्दीन शाह, लारा दत्ता, सोहा अली खान, कृतिका कामरा और अन्या सिंह जैसे सितारे हैं। इसमें हल्की कॉमेडी के साथ एक दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी।

ये काली आंखें (Yeh Kali Aankhein)

वेब सीरीज ये काली आंखें (Yeh Kali Aankhein) में अभिनेता ताहिर राज भसीन, श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित वेब श्रृंखलाओं में से एक है। यह एक अलग तरह की प्रेम कहानी है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ सेन गुप्ता ने किया है। इसका प्रीमियर 14 जनवरी, 2022 को नेटफ्लिक्स पर होगा।

ओजार्क सीजन 4 (Ozark Season 4)

नेटफ्लिक्स की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक ओजार्क सीरीज के चौथे सीजन का सभी को बेसब्री से इंतजार था। यह नेटफ्लिक्स पर 21 जनवरी, 2022 को प्रसारित होगा। यह मनी लॉन्ड्रिंग पर आधारित क्राइम ड्रामा सीरीज है। इस वेब सीरीज में एक ही परिवार में अनगिनत हत्याओं के मामले को दिखाया गया है। इसकी तीन सीरीज काफी हिट रही है।

गहराइयां (Gehraiyaan)

इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के सामने सबसे बड़ी फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आ रही है। फिल्म की घोषणा दिसंबर 2021 में की गई थी। यह फिल्म 25 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इसके डायरेक्टर शकुन बत्रा हैं। फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ह्यूमन (Human)

विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित 'ह्यूमन' थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से चर्चा में है। यह वेब सीरीज एक परीक्षण पर आधारित है, जिसमें पैसे का गंदा खेल दिखाया गया है। इसमें शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हदी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह 14 जनवरी, 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी।

रुद्र (Rudra)

अजय देवगन पहली बार वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगे। वेब सीरीज रुद्र (Rudra) अंग्रेजी श्रृंखला लूथर की आधिकारिक रीमेक है। ऑडियंस अजय देवगन जैसे बड़े स्टार को ओटीटी पर देखने के लिए बेताब है। इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा।

स्कैम 2003 (Scam 2003)

सोनी लिव 2020 का सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज1992 का दूसरा सीजन इसी साल रिलीज किया जाएगा। हंसल मेहता की सीरीज एक नए घोटाले की कहानी बताएगी। यह सोनी लिव पर प्रसारित होगा। फिल्हाल इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पंचायत सीजन 2 (Panchayat Season 2)

ऑडियंस को पंचायत 2 का बेसब्री से इंतजार था। इस वेब सीरीज को काफी समय हो गया है। उनकी शूटिंग खत्म हो गई है। श्रृंखला जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर भी प्रसारित होगी। वेब सीरीज में अभिनेता पजितेंद्र मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story