×

OMG: दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की परेशान, इसलिए आ गईं ट्रोलर्स के निशाने पर

Most Beautiful Girl Trolled : टीसी कैंडलर (TC Candler) की सालाना लिस्ट में 100 सबसे खूबसूरत चेहरों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 13 Jan 2022 11:17 AM GMT
Most Beautiful Girl Trolled
X

येल शेल्बिया (photo : social media )

Most Beautiful Girl Trolled: सोशल मीडिया (social media ) पर हम अक्सर किसी ना किसी सलेब्रटी को ट्रोल होते पढ़ते हैं। कभी उनके लुक्स को लेकर तो कभी उनके कपड़ो को लेकर कई बार वो ट्रोलर्स (trollers) के निशाने पर आ जाते हैं। वही इस बार इन ट्रोलर्स के निशाने पर फंसी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की। लोगों ने इस लड़की को भी नहीं छोड़ा। दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का नाम येल शेल्बिया (Yael Shelbia) है। इन्होंने टीसी कैंडलर (TC Candler) की सालाना लिस्ट में 100 सबसे खूबसूरत चेहरों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

बता दें, इंस्टाग्राम पर येल शेल्बिया के 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने लाइफस्टाइल के चलते येल काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह एक इजरायली मॉडल और एक्ट्रेस हैं। काफी समय से उन्हें अपनी खूबसूरती को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। इस मामले पर येल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें लोगों का काफी सपोर्ट और प्यार मिल रहा हैं, लेकिन उन्हें इसके साथ काफी लोगों की नफरत भी झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि, येल का कहना है कि वो इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं।

दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की येल शेल्बिया का एक बॉयफ्रेंड हैं। जो 36 साल के एक अरबपति ब्रैंडन कोर्फ हैं। ब्रैंडन अमेरिका के अरबपति बिजनेसमैन सम्नर रेडस्टोन के पोते हैं। वही येल शेल्बिया ने 16 साल की उम्र से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। येल इजराइल के एक छोटे से शहर की रहने वाली हैं। उनका जन्म यहूदी परिवार में हुआ।

2017 में येल का नाम साल के 100 सबसे खूबसूरत चेहरे' प्रतियोगिता में 14वें नंबर पर था। साल 2018 में वह तीसरे स्थान पर रही थीं। 2019 में वो दूसरे नंबर पर पहुंची। 2020 में येल पहले स्थान पर रही और दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का खिताब हासिल किया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story