×

Mother's Day: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, जो पेश करती हैं सिंगल मदर की मिसाल

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने अपने बच्चों को अकेले पाला है और वो आज गर्व से कहती हैं कि वो सिंगल मदर हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड में किन-किन अभिनेत्रियों ने अपने बच्चों की खुद के दम पर परवरिश की।

Shreya
Published on: 7 May 2020 10:46 AM GMT
Mothers Day: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, जो पेश करती हैं सिंगल मदर की मिसाल
X

लखनऊ: ‘मां’ कहने को तो एक शब्द लेकिन कई तरह के इमोशन्स से भरा हुआ। मां को ममता का सागर कहा जाता है। एक औरत से एक मां बनने तक के सफर में एक महिला में बहुत सारे बदलाव आते हैं। बहुत सारी भावनाएं जुड़ती हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां की ममता किसी की मोहताज नहीं होती। एक मां अपने बच्चे के लिए सबकुछ कर सकती है। उन्हें ना सिर्फ अच्छी परवरिश बल्कि उनका पालन-पोषण भी अकेले कर सकती है।

इन बातों को सच करती हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां। जिन्होंने अपने बच्चों को अकेले पाला है और वो आज गर्व से कहती हैं कि वो सिंगल मदर हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड में किन-किन अभिनेत्रियों ने अपने बच्चों की खुद के दम पर परवरिश की।

यह भी पढ़ें: भगवान बुद्ध के बारे में क्या जानते हैं आप, ये ज्ञान की रोशनी का पर्व है

सुष्मिता सेन

मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स रही इस एक्ट्रेस ने अब तक शादी नहीं की। 43 साल की सुष्मिता सेन ने महज 25 साल की उम्र में अपनी पहली बेटी रेने को गोद लिया था। उसके बाद करीब 10 सालों बाद साल 2010 में उन्होंने एक और बेटी अलीशा को गोद लिय़ा था। दोनों बेटियों की परवरिश उन्होंने अकेले ही की है।

अमृता सिंह

सैफ अली खान की एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने अपने रास्ते काफी साल पहले अलग कर लिए थे। दोनों के दो बच्चे हैं- सारा अली खान और इब्राहिम अली खा। सैफ से अलग होने के बाद अमृता ने अकेले ही दोनों की परवरिश की है। वो दोनों बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं।

यह भी पढ़ें: यहां हजारों साल की परम्परा टूटी, बुद्ध जयंती के दिन पर्यटक स्थल पर पसरा सन्नाटा

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। शादी के करीब 13 सालों बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। तलाक के बाद से ही करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही करती हैं। उनके दोनों बच्चे उनके ही साथ रहते हैं।

पूनम ढिल्लन

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने फिल्म मेकर अशोक ठकेरिया से शादी की थी। दोनों के एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का नाम पालोमा और बेटे का नाम अनमोल है। अशोक से अलग होने के बाद से ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले ही की।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी फिर गैस लीक: अब यहां मचा मौत का तांडव, कई लोग अस्पताल में भर्ती

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस बीच ही नीना प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद भी विवियन रिचर्ड्स ने उनके साथ शादी नहीं की। उनकी एक बेटी है- मसाबा। जिनकी परवरिश वो अकेले ही करती हैं। आज मसाबा बड़े डिजाइनर्स में शुमार हैं।

कोंकणा सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन और अभिनेता रणवीर शौरी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों के रास्ते अलग हो गए। जिसके बाद उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया और अपने बच्चे को प्राथमिकता देते हुए अकेले ही उसकी परवरिश की। वो एक सिंगल मदर के रुप में काफी चर्चाओं में रहीं।

यह भी पढ़ें: अरबाज खान की दूसरी शादी पर गर्लफ्रेंड ने दिया ऐसा रिएक्शन, कहा- फर्क नहीं पड़ता

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story