×

भगवान बुद्ध के बारे में क्या जानते हैं आप, ये ज्ञान की रोशनी का पर्व है

बोधगया के अतिरिक्त, कुशीनगर, लुम्बिनी तथा सारनाथ भी अन्य तीन महत्वपूर्ण तीर्थस्थल हैं. माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया तथा उन्होंने पहली बार सारनाथ में धर्म की शिक्षा दी ! विष्णु भगवान की पूजा करे । दीपक जलाये , फूल अर्पित करे !

राम केवी
Published on: 7 May 2020 10:15 AM GMT
भगवान बुद्ध के बारे में क्या जानते हैं आप, ये ज्ञान की रोशनी का पर्व है
X

सीमा गुप्ता

#भगवानबुद्ध का पर्व #ज्ञान , #एकाग्रता और नित्य किये संघर्ष ओर लोगो में फैलाये हुए ज्ञान की #रोशनी का पर्व है !

भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख मास की पूर्णिमा को हुआ था इस #पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। देश भर में आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध अनुयायियों के साथ-साथ हिंदुओं के लिये भी खास पर्व है। हिन्‍दू धर्म में गौतम बुद्ध को भगवान श्री विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है !

बुद्ध पूर्णिमा का संबंध बुद्ध के साथ केवल जन्म भर का नहीं है बल्कि इसी पूर्णिमा तिथि को वर्षों वन में भटकने व कठोर तपस्या करने के पश्चात बोधगया में बोधिवृक्ष नीचे बुद्ध को सत्य का ज्ञान हुआ। कह सकते हैं उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति भी वैशाख पूर्णिमा को हुई। इसके पश्चात महात्मा बुद्ध ने अपने ज्ञान के प्रकाश से पूरी दुनिया में एक नई रोशनी पैदा की और वैशाख पूर्णिमा के दिन ही कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ। कुल मिलाकर जन्म, सत्य का ज्ञान और महापरिनिर्वाण के लिये भगवान गौतम बुद्ध को एक ही दिन यानी वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुआ था !

बौद्धों के लिए, बोध गया नामक स्थान गौतम बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित सर्वाधिक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। बोधगया के अतिरिक्त, कुशीनगर, लुम्बिनी तथा सारनाथ भी अन्य तीन महत्वपूर्ण तीर्थस्थल हैं. माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया तथा उन्होंने पहली बार सारनाथ में धर्म की शिक्षा दी ! विष्णु भगवान की पूजा करे । दीपक जलाये , फूल अर्पित करे !

बोधिवृक्ष के आस-पास दीपक जलाएं और उसकी जड़ों में दूध विसर्जित कर फूल चढ़ाएं !

लेखिका आध्यात्मिक गुरु हैं

राम केवी

राम केवी

Next Story