×

Mouni Roy: मौनी रॉय के फैंस के लिए बुरी खबर, इस बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस

Mouni Roy: अगर आप भी मौनी रॉय के फैंस हैं, तो आपके लिए बेहद बुरी खबर है। जी हां...मौनी रॉय को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 22 July 2023 11:38 AM GMT
Mouni Roy: मौनी रॉय के फैंस के लिए बुरी खबर, इस बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस
X
Mouni Roy (Image Credit: Instagram)

Mouni Roy: एकता कपूर के फेमस शो 'नागिन' से अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के उनके सफर और मेहनत से हर कोई वाकिफ है। आज अपनी शानदार एक्टिंग और मेहनत के दम पर मौनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं, लेकिन अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सबको घायल करने वाली मौनी इन दिनों खुद घायल हैं। जी हां...मौनी पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। आइए आपको बताते हैं उन्हें क्या हुआ है।

9 दिनों से अस्पताल में थी मौनी रॉय

दरअसल, यह चौंकाने वाली खबर खुद मौनी रॉय ने अपने फैंस को दी है। मौनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को बताया है कि वह इस समय काफी शांति का अनुभव कर रही हैं, क्योंकि पिछले 9 दिनों से वह अस्पताल में थी। मौनी ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और एक नोट शेयर किया है। मौनी की इन तस्वीरों में वह अपने पति सूरज नांबियार के साथ कार में बैठे नजर आ रही हैं, तो किसी तस्वीर में वह खेलती हुई तो किसी में अस्पताल के बेड पर लैटी हुई नजर आ रही हैं।

अपने पोस्ट में क्या लिखा मौनी रॉय ने?

इस पोस्ट को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा - ''9 दिनों से मैं अस्पताल में हूं। मैं अभी भी इस सोच में हूं कि जितनी किसी के बारे में सोच कर मैं अशांत थी, अभी शांति में हूं। ये बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं वापस घर आ गई हूं। अभी स्लो रिकवरी हो रही है, लेकिन बेहतर स्थिति में हूं। हर गलती के बाद एक अच्छी और बेहतर जिंदगी की तरफ। मैं अपने करीबी और बहुत प्यारे दोस्तों का शुक्रिया करना चाहती हूं, जिन्होंने इस समय में मेरी देखभाल की। मुझे इतना प्यार भेजा। आई लव यू गाइज।"

फैंस ने की मौनी के ठीक होने की कामना

मौनी के इस पोस्ट को देखकर फैंस हैरान रह गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कई फैंस मौनी की इस तस्वीर में गैट वेल सून लिखते दिख रहे हैं, तो कोई उनके लिए प्रार्थना करता दिख रहा है। बता दें कि इस पोस्ट में मौनी ने यह नहीं बताया कि वह किस वजह से अस्पताल में भर्ती हुई थीं। ऐसे में फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि मौनी को शायद कमजोरी हो गई थी, यह उनका बुखार था। फिलहाल, हम भी फैंस की तरह यही कामना करते हैं कि मौनी जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story