×

Mouni Roy Wedding: जाने किसकी दुल्हन बनेगी मौनी रॉय, 14 दिन बाद कहां लिए जाएंगे 7 फेरे

मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाली है। मौनी की शादी उनके लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से 27 जनवरी को गोवा में होने जा रही है।

Anshul Thakur
Written By Anshul Thakur
Published on: 13 Jan 2022 5:45 AM GMT
Mouni Roy Wedding (Photo- Social Media)
X

जाने किसकी दुल्हन बनेगी मौनी रॉय (Photo- Social Media)

Mouni Roy Wedding: टेलीविजन से बॉलीवुड के बड़े पर्दे तक अपना जलवा बिखेरने वाली मौनी रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मौनी रॉय जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। इस खबर से उनके फैंस बहुत एक्साइटिड हैं और जल्द ही उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखना चाहते हैं।

कौन होगा मौनी रॉय का दूल्हा

जब से मौनी रॉय की शादी की खबरें बाहर आई हैं, तभी से उनके फैंस जानने को इच्छुक हैं कि आखिर उनका दूल्हा कौन होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी रॉय जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी करने जा रही है। सूरज नांबियार दुबई के बिजनेसमैन हैं और बेंगलुरु के एक जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मौनी और सूरज एक दूसरे को बीते कुछ सालों से डेट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मौनी और सूरज का बचपन एक साथ बीता है। मौनी अपने वेकेशन अधिकतर दुबई में इन्हीं के साथ बितातीं थीं। मौनी ने सूरज के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की हैं।

कब और कहां होगी शादी

कुछ समय पहले तक खबरें आ रही थी कि मौनी और सूरज की शादी जनवरी में इटली या दुबई में हो सकती है, लेकिन ताजा खबरों के अनुसार यह कपल गोवा में शादी करने जा रहा है। इस कपल ने अपनी शादी के लिए गोवा में एक फाइव स्टार रिजॉ़र्ट बुक किया है, जहां 27 जनवरी को ये दोनों सात फेरे लेंगे।

पूरी हुई शादी की तैयारियां

मौनी और सूरज की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इनकी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन जनवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू हो जाएंगे। इनकी शादी की रस्में 2 दिन तक चलेंगीं यानी 25 जनवरी से उनकी शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। जानकारी के अनुसार मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपनी शादी के दूसरे दिन 28 जनवरी को एक डांस फंक्शन रखा है, जिसमें मौनी रॉय और उनके करीबी दोस्त परफॉर्मेंस देंगे। इस शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, प्रौड्यूसर एकता कपूर तथा मौनी और सूरज के कई दोस्त और उनकी फैमिली शामिल होंगी।

मौनी रॉय ने टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' और 'नागिन' में अपने अभिनय से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं. मौनी ने कई फिल्मों में आइटम सोंग्स कर लोगों को अपने डांस का दीवाना बना दिया है।

Anshul Thakur

Anshul Thakur

Next Story