×

बायोपिक नहीं है 83, फिर क्यों रणवीर ने कपिल देव को बनाया अपना गुरु?

suman
Published on: 23 Oct 2017 4:19 AM GMT
बायोपिक नहीं है 83, फिर क्यों रणवीर ने कपिल देव को बनाया अपना गुरु?
X

मुंबई: कबीर खान के निर्देशन ने बन रही फिल्म '83' में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में हैं। कबीर खान का कहना है कि इस फिल्म के लिए कपिल देव रणवीर सिंह को ट्रेनिंग देंगे। कपिल देव के लीडरशीप में 1983 में भारत ने इंग्लैंड में विश्व कप जीता था। कबीर खान ने कहा कि फिल्म की पूरी टीम को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी जाएगी। एक कैंप ये ट्रेनिंग होगी।

यह भी पढ़ें...मैरी कॉम के बाद अब प्रियंका चोपड़ा बनेगी उड़नपरी, दौड़कर लहराएंगी परचम

कबीर खान ने कहा कि इस फिल्म को सफल बनाने में कपिल देव हमारी मदद करेंगे। कपिल देव शूटिंग में कंसल्टेंट और कोच की हैसियत से मौजूद होंगे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। यह फिल्म कपिल देव की बायोपिक नहीं है, बल्कि यह भारत के 1983 के क्रिकेट विश्व कप जीतने की कहानी है।

suman

suman

Next Story