×

GOOD NEWS:अमृता प्रीतम के बायोपिक में दिख सकती है प्रियंका चोपड़ा

suman
Published on: 8 Jun 2017 8:12 AM GMT
GOOD NEWS:अमृता प्रीतम के बायोपिक में दिख सकती है प्रियंका चोपड़ा
X

लखनऊ: प्रियंका चोपड़ा लंबे गैप के बाद जल्द बॉलीवुड फिल्मों में इंट्री करने वाली है। वो संजय लीला भंसाली की अगली बायोपिक में नजर आएंग। रिपोर्ट्स के अनुसार बायोपिक पंजाबी और हिंदी की फेमस राइटर और देश के सर्वश्रेष्ठ साहित्य पुरस्कार ज्ञानपीठ से सम्मानित अमृता प्रीतम के जीवन पर बन रही है।

आगे..

अमृता प्रीतम का नाम पंजाबी साहित्य की महान महिला कवियत्री, उपन्यासकार और कहानीकार के तौर पर लिया जाता है। वे उन राइटर्स में हैं जिनका सम्मान भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में होता है। प्रियंका साल 2014 मे आई फिल्म 'मैरी कॉम' में उन्होंने भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

आगे..

गौरतलब है कि ग्लोबल आईकन बन चुकी। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी में दिखी थीं। प्रियंका चोपड़ा के फैंस अमृता प्रीतम के में उन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। इससे पहले एक और खबर आई थी कि एक्ट्रेस हॉलीवुड की दो नई फिल्मों में काम कर सकती हैं और इसको लेकर बातचीत चल रही है। फिलहाल प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म बेवॉच सिनेमाघरों में लगी हुई है।

suman

suman

Next Story