×

Moye-Moye Trending Song: जानें क्या है ट्रेंडिंग साउंड Moye Moye, सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम

Moye-Moye Trending Song: इस समय हम में से कोई भी अगर फेसबुक, इंस्टाग्राम या फिर यूट्यूब शॉट खोलेगा तो एक गाना सबसे ज्यादा सुनाई देगा और वह है माेये मोये। जी हां इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है तो चलिए आपको आज इसी के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 Dec 2023 4:00 AM GMT (Updated on: 3 Dec 2023 4:01 AM GMT)
moye moye the new trending sound
X

 moye moye the new trending sound 

Moye-Moye Trending Song: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ट्रेंड चलता रहता है। इन ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए लोग अलग-अलग तरह की वीडियो बनाते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हुए शॉर्ट वीडियो के ऑप्शंस में लोगों को मनोरंजन का नया साधन दे दिया है। अगर कोई एक मजेदार चीज सामने आती है तो दुनिया भर के सोशल मीडिया यूजर्स उसे तरह की चीज बनाकर पोस्ट करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन ट्रेंड बदलता हुआ दिखाई देता है और लोग उसे फॉलो करने में लगे रहते हैं।

हर जगह छाया मोये मोये

आप में से सभी ने इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे गाने मोये मोये को तो सुना ही होगा। हर दूसरी वीडियो में यह साउंड सुनने को मिल रहा है और लोग जबरदस्त तरीके से इस पर वीडियो बनाने में लगे हुए हैं। यह एक सर्बियाई गाने की धुन है जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब्जा कर लिया है। इस मेलोडी के कुछ अंश के साथ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया है और तेजी से फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स पर वीडियो बनाई जा रही हैं। चलिए आज आपको बताते हैं कि यह गाना कौन सा है।

दीवाने हुए लोग

सोशल मीडिया पर माेये मोये ने लोगों को दीवाना बना रखा है दरअसल वह एक सर्बियाई गाना है। इस सर्बियन गाने के बोल माेये मोये नहीं बल्कि मोये मोर है। जिस तरीके से इसे गया गया है वह लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और भाषा न समझ आने के बावजूद भी दुनिया भर के दर्शक इस पर वीडियो बना रहे हैं।

किसने गाया गाना

इस गाने का टाइटल डेजनम है और ये 2 मिनट 54 सेकंड का है। हर जगह वायरल हुए इस गाने को सर्दी आई सिंगर तेया डोरा ने अपनी आवाज दी है। उन पर इस गाने को फिल्माया भी गया है और इसमें सर्बिया के रैपर स्लोबोदान वेलकोविक कोबी ने उनके साथ दिया है। लोका जोवानोविक ने इसकी धुन तैयार की है। यह गाना लोगों को इतना ज्यादा पसंद आया है कि यूट्यूब पर इसे 57 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सिंगर ने वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हुए इस गाने पर प्यार बरसाने के लिए लोगों का आभार भी जताया है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story