Mr. & Mrs. Mahi Trailer: राजकुमार राव व जान्हवी की फिल्म महेंद्र सिंह धोनी के जीवन से प्रभावित

Mr. & Mrs. Mahi Trailer Release Date: राजकुमार राव व जान्हवी कपूर की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi का ट्रेलर जानिए कब किया जाएगा रिलीज व इससे संबंधित अन् अन्य जानकारी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 11 May 2024 9:04 AM GMT (Updated on: 12 May 2024 9:24 AM GMT)
Mr. & Mrs. Mahi Trailer
X

Mr. & Mrs. Mahi Trailer  

Mr. & Mrs. Mahi Trailer: मिस्टर एंड मिसेस माही (Mr. & Mrs. Mahi) जिसमें राजकुमार राव (Rajkumar Rao) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का अनॉउंसमेंट काफी पहले ही कर दिया गया था। लेकिन इसके रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा था। अब इस फिल्म के पोस्टर के साथ इसके रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठ गया है। ये इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। इसके पीछे की वजह है फिल्म का टाइटल Mr. & Mrs. Mahi जोकि लोगो को काफी आकर्षित कर रहा है। फिल्म का टाइटल देखने के बाद लोगो के मन में यही सवाल है कि क्या मिस्टर एंड मिसेज माही एमएस धोनी से संबंधित हैं? क्योकि इसका सरनेम भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध कैप्टन व खिलाड़ी MS Dhoni पर आधारित है। चलिए जानते है कब रिलीज होगा मिस्टर एंड मिसेस माही का ट्रेलर

मिस्टर एंड मिसेस माही ट्रेलर रिलीज डेट (Mr. & Mrs. Mahi Trailer Release Date)-

जान्हवी कपूर व राजकुमार राव की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi के ट्रेलर को लेकर ताजा अपडेट सामने आए हैं। इस फिल्म को लेकर काफी दिनों से चर्चाऐं थी। जिसकी एक छोटी-सी झलक कुछ दिन पहले ही दर्शकों को देखने को मिली है। अब जाकर फिल्म के ट्रेलर के बारे में जानकारी सामने आई है। Mr. & Mrs. Mahi का ट्रेलर कल यानि 12 अप्रैल 2024 को 2.40 पर रिलीज किया जाएगा। जिसमें दर्शक फिल्म की एक छोटी-सी झलक देख पाएंगे।

मिस्टर एंड मिसेस माही रिलीज डेट (Mr. & Mrs. Mahi Release Date)-

राजुकमार राव(Rajkumar Rao) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi कब रिलीज होगी हर किसी को इसके बारे में जानना था। क्योकि इस फिल्म की घोषणा 2021 में ही कर दी गई थी। और फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू कर दी गई थी। लेकिन अब जाकर फिल्म के रिलीज डेट पर से पर्दा उठा है। बता दे कि राजकुमार राव (Rajkumar Rao) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi इस साल यानि 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मिस्टर एंड मिसेस माही कास्ट (Mr. & Mrs. Mahi Cast)-

मिस्टर एंड मिसेस माही (Mr. & Mrs. Mahi) करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बनी हुई फिल्म है। जिसमें राजकुमार राव व जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्देशन शरण शर्मा द्वारा किया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story