×

MS Dhoni का क्रिकेट के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर चलेगा जादू, पहली फिल्म का पोस्टर हुआ आउट, नजर आएंगे साउथ के ये मशहूर स्टार्स

MS Dhoni productions LGM Movie: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। धोनी ने अपनी पहली फिल्म के नाम की घोषणा की है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 27 Jan 2023 10:58 AM GMT
Dhoni Entertainment LGM Movie
X

Dhoni Entertainment (Image: Social Media)

MS Dhoni productions LGM Movie: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अब क्रिकेट के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। दरअसल धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा है। बता दें धोनी के प्रोडक्शन वेंचर में बन रही पहली फिल्म का टाइटल भी अब सामने आ गया है। इस फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर्स नजर आने वाले हैं। माही की पहली फिल्म का मोशन पोस्टर आउट हो गया है।

साउथ के फेमस स्टार्स आएंगे नजर

महेंद्र सिंह धोनी की इस पहली और अपकमिंग फिल्म में साउथ के मशहूर स्टार हरीश कल्याण (Harish Kalyan) और इवाना (Ivana) लीड रोल में नजर आएंगे। इन दोनों स्टार्स के अलावा नादिया और योगी बाबू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें फिल्म का डायरेक्शन रमेश थमिलमणि (Ramesh Thamilmani) करेंगे। वहीं इस बीच आज फिल्म का नाम रिवील हो गया है। फिल्म का नाम है Let's Get Married, फिल्म धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी का बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है।

बता दें इस फिल्म के डायरेक्टर रमेश थमिलमणि ने बताया था कि इस फिल्म का कॉन्सेप्ट धोनी की पत्नी साक्षी (MS Dhoni Wife Sakshi) ने लिखा है।

साल 2019 में शुरू हुआ था धोनी का प्रोडक्शन हाउस

दरअसल कैप्टन कूल (Captain Cool) यानी महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी एंटरटेनर कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट की शुरुआत 25 जनवरी, 2019 को की थी। इतना ही नहीं उनके इस प्रोडक्शन हाउस ने अब तक तीन शॉर्ट फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें रोर ऑफ द लॉइन, बिलेज टु ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं पिछले साल दिवाली के मौके पर एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने एक प्रेस नोट शेयर कर बताया था कि धोनी प्रोडक्शन तमिल में अपनी पहली फैमिली ड्रामा फीचर फिल्म (Family Drama Feature Film) का निर्माण करने वाला है। दरअसल सबसे खास बात ये है कि धोनी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने डेब्यू के लिए हिंदी नहीं बल्कि तमिल सिनेमा को चुना है। धोनी ने इस पहली फिल्म का एक एनिमेटेड पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपनी फिल्म के टाइटल की घोषणा की है। वहीं इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि, 'हम धोनी एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद ही उत्साहित हैं'। फैंस भी लगातार धोनी को बधाई दे रहे हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story