×

MS Dhoni Movie Re- Release: 12 मई को सिनेमाघरों में फिर आ रही धोनी की "Untold Story"

MS Dhoni Movie Re- Release: स्टार स्टूडियोज ने हाल ही में घोषणा कि, सुशांत सिंह राजपूत स्टारिंग फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जो 2016 में आई थी। इस साल 12 मई को सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज होने जा रही हैं।

Yachana Jaiswal
Published on: 5 May 2023 8:52 AM GMT
MS Dhoni Movie Re- Release: 12 मई को सिनेमाघरों में फिर आ रही धोनी की Untold Story
X
M.S. Dhoni Film Re-Release (Pic Credit - Instagram)

MS Dhoni Movie Re- Release: स्टार स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर घोषणा की है। सुशांत सिंह राजपूत स्टारिंग 2016 की हिट फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को इस साल 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज की जायेगी। इस फिल्म का एक बेहतरीन पोस्टर साझा करते हुए, पोस्ट में लिखा, "फिर जब माही ग्राउंड पे आएगा, पूरा देश (भारत) सिर्फ" धोनी! धोनी! धोनी!" चिल्लाएगा। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 12 मई को सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज होने रही है। एक इतिहास रचने वाले क्रिकेट कप्तान की कहानी को एक बार फिर से रिलीज करने का उद्देश्य देश भर में उनके प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर क्रिकेट के सबसे जादुई पलों को फिर से जीने का एक और मौका देने का है।

अबकी फिल्म तो रहेगी पर सुशांत नही

सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में मुख्य किरदार में है। सुशांत को पूर्व भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी के किरदार में रखा गया है। सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग ने क्रिकेट फैंस का दिल तो जीत ही लिया खासकर उन्हें अपना फैंस भी बना गए। इस फिल्म को रिलीज करने का मकसद क्रिकेट के मैदान में धोनी के जादू को फैंस को एक बार फिर याद दिलाना है। सुशांत सिंह राजपूत की हिट फिल्म उनकी असामयिक मृत्यु के बाद फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म का आधार क्या है?

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी एक बायोग्राफी है। जो क्रिकेट के फैंस को पूर्व कप्तान के कड़ी परिश्रम को दिखाता है। यह फिल्म उन संघर्षों और चुनौतियों को बताता है, जिनका सामना भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने, दुनिया के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक बनने के सफर में तय किया। यह फिल्म उनके रिश्तों और क्रिकेट के प्रति उनके अटूट प्रेम सहित उनके निजी जीवन पर भी प्रकाश डालती है।

एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी(MS Dhoni: The Untold Story)

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी, यह फिल्म भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट, वनडे और टी20 मैच के जीवन पर आधारित है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म के मुख्य अभिनेता है। इस फिल्म में दिशा पटानी, कियारा आडवाणी और अनुपम खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 30 सितंबर 2016 में बड़े पर्दे पर हिट होने के बाद, फिल्म एक महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सफलता बन गई। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 2016 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म उस वर्ष में भारतीय फिल्म बन गई थी।

Sushant Singh Rajput Photo from a scene in Movie

सुशांत सिंह राजपूत का अकस्मात निधन

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को असामयिक निधन हो गया था। इससे पहले वे पवित्र रिश्ता, काई पो चे और छिछोरे जैसी फिल्मों के साथ छोटे पर्दे पर खुद को एक उच्च अभिनेता के रूप में स्थापित कर चुके थे। वह अपने बांद्रा स्थित आवास के बेडरूम में लटके पाए गए थे। सुशांत की पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य पर दिवंगत अभिनेता के परिवार द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story