TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Ambani Family Net Worth : मुकेश अंबानी की बेटी या बहू जानिए कौन है ज्यादा अमीर

Mukesh Ambani Daughter And Daughter In Law Net Worth: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बहू श्लोका और राधिका अंबानी में जानिए कौन ज्यादा अमीर है

Shikha Tiwari
Published on: 26 Sep 2024 10:28 AM GMT
Ambani Family Net Worth
X

Mukesh Ambani Daughter Isha Ambani, Radhika Ambani And Shweta Ambani Net Worth

Mukesh Ambani Family Net Worth: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। इसके साथ ही साथ वो और उनका परिवार सबसे ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Son)के दो बेटे और एक बेटी हैं। हालहि में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हो जाने के बाद से उनका परिवार पूरा हो चुका है। मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी (Mukesh Ambani Daughter) की शादी आनंद पीरामल के साथ की है, जोकि पीरामल ग्रुप के मालिक के बेटे हैं। तो वहीं अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता (Akash Ambani Wife) के साथ की है, जिनके पिता रत्नों के व्यापारी हैं। तो वहीं छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Wife) के साथ हुई है,इनके पिता भी एक व्यापारी हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) तो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल ही हैं। लेकिन चलिए जानते हैं उनकी बेटी ईशा अंबानी और दोनों बहूओं श्लोका अंबानी और राधिका अंबानी में से कौन ज्यादा अमीर है।

मुकेश अंबानी की बेटी और बहूओं में से कौन ज्यादा अमीर है (Mukesh Ambani Daughter Isha Ambani, Radhika Ambani And Shweta Ambani Net Worth)-


ईशा अंबानी नेटवर्थ (Isha Ambani Net Worth)-


मकुेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) रिलायंस रिटेल का नेतृत्व करती हैं। इसके अलावा आरआईएल बोर्ड में एक गैर-कार्यकारी निदेशक भी हैं, और रिलायंस रिटेल, रिलायंस जियो, रिलायंस फाउंडेशन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल में कार्यकारी नेतृत्व टीमों का हिस्सा हैं। तो वहीं ईशा अंबानी के यदि हम नेटवर्थ की बात करें तो ईशा अंबानी के पास कुल 100 मिलियन डॉलर यानि 831 करोड़ रूपए (Isha Ambani Net Worth In Rupees) के करीब संपत्ति है।

श्लोका अंबानी नेटवर्थ (Shloka Ambani Net Worth In Hindi)-


मुकेश अंबानी के बड़े बेटे Akash Ambani ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड Sholka Mehta संग 2019 में विवाह किया है। श्लोका मेहता रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। रसेल मेहता एक नामी बिजनेसमैन हैं। रसेल मेहता रोजी ब्लू के निर्देशक हैं। ये दुनियाभर की सबसे बड़ी हीरे और रत्न की कंपनी हैं। जिसका व्यापार भारत समेत 12 देशों बेल्जियम, इज़राइल, हांगकांग, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, यूएई (दुबई) में फैला हुआ है। यदि हम रसेल मेहता की कुल नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ 1844 करोड़ (Shloka Ambani Father Rassel Mehta Net Worth) के करीब है। तो वहीं उन्होंने अंबानी खानदान की बड़ी बहू और अपनी छोटी बेटी Shloka Ambani को कंपनी का डायेरक्टर बनाया है। रोजी ब्लू में कंपनी रोजी ब्लू ने 5,599 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्लोका अंबानी की कुल नेटवर्थ 149 करोड़ (Shloka Ambani Net Worth In Rupees) के करीब है।

राधिका मर्चेंट अंबानी नेटवर्थ (Radhika Merchant Ambani Net Worth In Hindi)-


राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) जोकि विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। उनकी शादी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ हुई है। यदि हम विरेन मर्चेट की बात करें तो विरेन मर्चेंट फार्मा उद्योग एनकोर हेल्थकेयर के संस्थापक और सीईओ हैं। इनकी कुल संपत्ति 755 करोड़ (Radhika Merchant Father Net Worth) के करीब आकी गई है। तो वहीं एनकोर हेल्थकेयर की कुल संपत्ति लगभग 2000 करोड़ रुपये है। तो वहीं राधिका मर्चेंट की कुल नेटवर्थ 10 करोड़ (Radhika Merchant Net Worth In Rupees) के करीब है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story