×

Mulayam Singh Yadav: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद से बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस

Mulayam Singh Yadav News: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा मुलायम सिंह के आशीर्वाद की वजह से ही एक्ट्रेस बनी। आइये जानते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 11 Oct 2022 9:28 AM GMT (Updated on: 11 Oct 2022 9:28 AM GMT)
Mulayam Singh Yadav Death
X

Mulayam Singh Yadav Death (Image Credit-Social Media)

Mulayam Singh Yadav Latest News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुलायम सिंह जहाँ राजनीती की अच्छी पकड़ रखते थे वहीँ सैफई महोत्सव के दौरान वो कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेसस से भी संपर्क में रहते थे। वहीँ शायद ये बहुत कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा मुलायम सिंह के आशीर्वाद की वजह से ही एक्ट्रेस बनी। आइये जानते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

दरअसल जब मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री थे तब प्रियंका चोपड़ा के दिवंगत पिता जो उस समय फ़ौज में थे। उस समय सैफई महोत्सव के दौरान उन्होंने बताया कि प्रियंका उनसे मिलीं और मुलायम जी के मुँह से अपने आप ही निकल गया कि तुम एक बहुत बड़ी हीरोइन बनोगी। और बाद में उनकी ये बात सच साबित हो गयी। इसके बाद मुलायम ने कहा कि प्रियंका उनके आशीर्वाद की वजह से ही आज एक हीरोइन बनी हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टर और एक्ट्रेसस की कला की तारीफ करते हुए कहा था," देखिये इन हीरो-हिरोइन को, इनके पास भी एक बेहतरीन कला है जो कोई मामूली बात नहीं है।

लोकगीतों के प्रबल समर्थक थे मुलायम

मुलायम ने हमेशा से ही लोकगीतों का समर्थन किया। वो असली गाने इन्ही लोकगीतों को मानते थे। वो अपनी ज़मीन से जुड़े इंसान थे और हमेशा इसका समर्थन करते रहे। उन्होंने एक बार कहा था कि लोकगीत हमारी पहचान है इन्हे कभी ख़त्म मत होने देना। ये असली गीत हैं और इनमे बयां भावनाये ही हमें एक पहचान देतीं हैं।

तीन बार रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

मुलायम सिंह यादव न सिर्फ उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे भारत में एक लोकप्रिय नेता की छवि रखते थे। यही वजह रही कि वो तीन बार उत्तर प्रदेश की जनता द्वारा मुख्यमंत्री चुने गए। इसे साथ साथ वो देश के रक्षा मंत्री पद पर भी आसीन हुए। उनके बेटे अखिलेश यादव ने भी उनकी इसी विरासत को आगे बढ़ाया और वो भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। और कल यानि 11 अक्टूबर को उन्हें उनके पैतृक गांव में ही पंच तत्व में विलीन कर दिया जायेगा।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story