×

जिस आशियाने से निकले थे 2 सुपरस्टार, वो कहलाता था Haunted House

राजेंद्र कुमार ने इस घर को अपनी बेटी 'डिंपल' का नाम दिया। इस बंगले में आते ही राजेंद्र कुमार किस्मत बदल गई,

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 April 2021 5:08 AM GMT
राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना का घर
X
सोशल मीडिया से फोटो

मुंबई : सपनों की नगरी में हर दिन स्टार बनने लोग आते हैं, उसमें कुछ बन जाते हैं तो कुछ गुमनामी में खो जाते हैं। कहने का मतलब कि मुंबई कुछ को सबकुछ देती है तो किसी को कुछ भी नहीं। मुंबई में बहुत से ऐसे किस्से कहानियां हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को पता होता है।

भूत बंगला बना सुपरस्टार का आसरा

हर कलाकार चाहता है कि वह अपने करियर में ऊंचा नाम हासिल करें और हमेशा फैंस के दिलों पर राज करते रहें। इसके लिए वह क्या कुछ नहीं करते। ऐसे में सितारे अंधविश्वास को मानने लगते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया मुंबई के 'भूत बंगले' का है, जिसने 2 सितारों को सुपरस्टार बना दिया।

बता दें कि मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित एक खूबसूरत बंगले की। जिसमें रहकर राजेश खन्ना और राजेंद्र कुमार की किस्मत ही बदल गई। ये दोनों सितारे अपने इस बंगले को बेहद प्यार भी करते थे। कहा जाता है कि एक वक्त पर जिस घर को 'भूत बंगला' कहा जाता था वही इन दोनों के लिए भाग्यशाली साबित हुआ।




60 हजार रुपये में खरीदा घर

जब कार्टर रोड पर स्थित इस बंगले को वहां के लोग 'भूत बंगला' कहा करते थे। इसके मालिक ने इसे कम कीमत पर बेचने के लिए भी तैयार थे,उसी दौरान राजेंद्र कुमार अपने परिवार के लिए एक अच्छे घर की तलाश कर रहे थेय़ तभी उन्हें इस घर के बारे में पता चला और उन्होंने इसे सिर्फ 60 हजार रुपये में खरीद लिया।

राजेंद्र कुमार किस्मत बदल गई

राजेंद्र कुमार ने इस घर को अपनी बेटी 'डिंपल' का नाम दिया। इस बंगले में आते ही राजेंद्र कुमार किस्मत बदल गई, अचानक उसकी फिल्में हिट होने लगी। 60-70 का दशक ऐसा था ऐसा जब हर तरफ राजेंद्र कुमार की फिल्में सिल्वर जुबली मनाती थी। वह बॉलीवुड के सबसे अमीर सुपरस्टार बन गए थे।

कुछ समय बाद इंडस्ट्री राजेश खन्ना की एंट्री हुईं। उन्होंने राजेंद्र कुमार के सामने इस बंगले को खरीदने की इच्छा जताई।राजेंद्र कुमार ने राजेश खन्ना के सामने शर्त रखी कि उन्हें बंगले का नाम बदलना होगा, जिसके लिए वह तुरंत राजी हो गए। उन्होंने सिर्फ साढ़े 3 लाख रुपये में इस घर को खरीद लिया, इसका नाम 'आशीर्वाद' रखा।




राजेश खन्ना पहुंचे स्टारडम के चरम पर

एक बार फिर भूत बंगला ने राजेश खन्ना की किस्मत बदल दी। राजेंद्र कुमार के बाद राजेश खन्ना जब इस घर में शिफ्ट हुए तो उनके सितारे भी बुलंदियों पर आ गए। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में साइन की और उनका स्टारडम के चरम पर जा पहुंचे।इस घर से निकलने कुछ समय बाद ही राजेंद्र कुमार की हालत खस्ता होने लगी। बंगला बेचने की वजह से उनका परिवार भी उनसे बहुत नाराज था। राजेश खन्ना ने इस बंगले के पैसे भी किस्तों में चुकाए थे।

2012 में राजेश खन्ना के निधन के बाद उनके परिवार ने इस घर को 90 करोड़ रुपये में ऑल कार्गो लॉजिस्टिक्स के चेयरमैन शशि किरण शेट्टी को बेच दिया था। सफलताओँ के बाद जिस आशियाने से निकले थे 2 सुपरस्टार, वो कहलाता था Haunted Houseअसफलताओं के कई तूफान झेलने के बावजूद राजेश खन्ना ने अपने बंगले को नहीं छोड़ा। 'आशीर्वाद' को एक इंसान की तरह उन्होंने प्यार किया। शायद वे म्युजियम भी इसलिए बनवाना चाहते थे ताकि मौत के बाद भी आशीर्वाद से उनका नाम जुड़ा रहे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story