×

Bigg Boss 17: मुनव्वर संग आयशा खान की बढ़ती नजदीकियों पर एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला ने कसा तंज, कही ये बात

Bigg Boss 17: मुनव्वर और आयशा की बढ़ती नजदीकियों के बीच, मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी ने x पर एक ट्वीट किया है, जिसे आयशा खान के जोड़कर देखा जा रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 26 Dec 2023 3:44 PM GMT
Bigg Boss 17
X

Bigg Boss 17 (Photo- Social Media)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 रियलिटी शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। घर में आए दिन जबरदस्त ड्रामा, लड़ाई-झगड़ा, रोना-धोना मचा हुआ है। पिछले हफ्ते घर में एक ऐसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई, जिसकी वजह से घर का पूरा माहौल ही बदल गया। जी हां! दरअसल हम बात कर रहें हैं आयशा खान की। आयशा खान की एंट्री ने मुनव्वर की बोलती ही बंद कर दी। शुरुआत में आयशा खान ने मुनव्वर पर कई संगीन आरोप लगाए, लेकिन बाद में वह मुनव्वर के साथ ही ज्यादा समय बिताते नजर आ रहीं हैं। ऐसे में आयशा खान के इस बिहेवियर को देखते हुए मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला ने आयशा खान पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है, जो वायरल हो रहा है।

मुनव्वर और आयशा की बॉन्डिंग पर नाजिला सीताशी ने किया कमेंट

आयशा खान ने बिग बॉस के घर में जितनी धांसू एंट्री की थी, उनका गेम उतना ही फुस्स निकला। उन्होंने मुनव्वर को फेक बताने के साथ ही धोखा देने का भी आरोप लगाया। इतने आरोप लगाने के बाद अब उन्होंने फिर से मुनव्वर से दोस्ती कर ली है, सिर्फ यही नहीं! मुनव्वर और आयशा खान को देख ऐसा लग रहा है जैसे दोनों के बीच फिर नजदीकियां बढ़ रहीं हैं। घर में दोनों एकसाथ ज्यादा टाइम बिताते नजर आ रहें हैं। मुनव्वर और आयशा की बढ़ती नजदीकियों के बीच, मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी ने x पर एक ट्वीट किया है, जिसे आयशा खान के जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि नाजिला ने अपने उस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनका ट्वीट देख तो यही लग रहा है कि नाजिला ने आयशा खान पर टिप्पणी की है।


नाजिला ने अपने ट्वीट में लिखी ये बात

मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला के वायरल हो रहे उस ट्वीट के बारे में बताएं तो उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "कुछ महिलाओं जो वास्तव में एक-दूसरे का समर्थन करती हैं, जबकि कुछ महिलाएं केवल पुरुषों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अन्य महिलाओं का समर्थन करती हैं।"

नाजिला ने भले ही अपने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके इस ट्वीट को देख तो यही लग रहा है उन्होंने आयशा खान के लिए ये ट्वीट किया है। क्योंकि जिस तरह से वह घर में जाकर नाजिला के लिए स्टैंड ले रहीं थीं, फिर पहले दिन के बाद उनका गुस्सा शांत हो गया और अब वापस से वह मुनव्वर संग इशारे-इशारों में बातें कर रहीं हैं, ऐसे में आयशा के इस ड्रामे को देख यकीनन नाजिला ने ये ट्वीट किया होगा।


नाजिला को लेकर मुनव्वर ने बोला था झूठ

बताते चलें कि मुनव्वर फारूकी अक्सर ही शो में नाजिला का जिक्र करते नजर आते थे, लेकिन जब आयशा घर में आई तो पता चला कि मुनव्वर और नाजिला रिलेशनशिप में हैं ही नहीं, दोनों का पहले ही ब्रेकअप हो चुका था, मुनव्वर शो में यह दिखावा कर रहे थे कि वह अभी भी नाजिला को डेट कर रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story