मुनव्वर फारुकी का फिनाले से पहले वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो, श्रीराम-सीता का मजाक बनाते दिखे कॉमेडियन

Bigg Boss 17: ग्रैंड फिनाले से पहले मुनव्वर फारुकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुनव्वर श्रीराम-सीता का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 21 Jan 2024 4:45 AM GMT
मुनव्वर फारुकी का फिनाले से पहले वायरल हुआ शॉकिंग वीडियो, श्रीराम-सीता का मजाक बनाते दिखे कॉमेडियन
X

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' का फिनाले अब बस कुछ दिन दूर है और फिर इस सीजन को उसका विनर मिल जाएगा। इस बीच हर कंटेस्टेंट के बीच काफी तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हाल ही में शो में डबल एविक्शन हुआ, जिसके बाद ईशा मालवीय और आयशा खान घर से बेघर हो गई हैं और शो को उसके 6 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। अब इस मुनव्वर फारुकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुनव्वर भगवान श्रीराम और माता सीता का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस मुनव्वर से काफी नाराज हो गए हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

मुनव्वर ने उड़ाया राम-सीता का मजाक

जैसा कि हमने आपको बताया कि ये मुनव्वर फारुकी का थ्रोबैक वीडियो है। इस वीडियो में मुनव्वर स्टैंडप कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी कॉमेडी का विषय हिंदुओं के भगवान श्रीराम और माता सीता हैं। वो इस वीडियो में भगवान श्रीराम और माता सीता के वनवास के वक्त का जिक्र करते हुए मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं, मुनव्वर ने माधुरी दीक्षित के गाने 'मेरा पिया घर आया ओ राम जी' को भी भगवान श्रीराम और माता सीता से जोड़कर उनका मजाक मनाया। मुनव्वर के इस वीडियो पर उस वक्त कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव ने भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि हिंदुओं की आदत है सबको माफ कर देने की। ये लोग किसी और धर्म का मजाक क्यों नहीं बनाते।

वीडियो देख भड़के लोग

मुनव्वर फारुकी के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोग मुनव्वर को जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। पहले जहां सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि मुनव्वर फारुकी शो के विनर होंगे, तो वहीं अब अभिषेक कुमार को विनर बनाने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर मुनव्वर को वोट ना देने और अभिषेक को सपोर्ट करने की बात लिख रहे हैं। खैर, अब देखना यह होगा कि इस वीडियो से मुनव्वर की गेम पर क्या असर पड़ता है। क्या वाकई भगवान श्रीराम और सीता माता का मजाक बनाना मुनव्वर फारुकी को भारी पड़ने वाला है?


कब होगा 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले?

बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा। शो का आखिरी एपिसोड संडे को कलर्स चैनल पर आएगा। शो का फिनाले एपिसोड रात को 9 बजे ऑनएयर होगा। आप इसे जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं। शो के टॉप कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी हैं। बता दें कि शो में समर्थ जुरैल, जिग्ना वोरा, सना रईस खान, औरा, नील भट्ट, रिंकू धवन, ऐश्वर्या शर्मा, खानजादी, सनी आर्या जैसे स्टार्स भी नजर आए थे, लेकिन ये शो से बाहर हो गए हैं। वहीं बहुत जल्द आयशा खान और ईशा मालवीय भी शो से बाहर होने वाले हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story