मुनव्वर फारुकी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को किया प्रपोज, यह है वजह

Bigg Boss 17: इन दिनों 'बिग बॉस 17' में मुनव्वर फारुकी और आयशा खान खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस बीच मुनव्वर ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 28 Dec 2023 6:43 AM GMT
मुनव्वर फारुकी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को किया प्रपोज, यह है वजह
X

Bigg Boss 17: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं, इन दिनों मुनव्वर फारुकी भी शो में खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। शो में जब से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान की एंट्री हुई है मुनव्वर का गेम बिल्कुल बदल गया है। जहां आयशा खान ने मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, तो वहीं मुनव्वर और आयशा के बीच घर में लव एंगल भी देखने को मिल रहा है। अब इस बीच मुनव्वर ने आयशा खान को प्रपोज कर दिया है और मुनव्वर के इस फैसले से हर कोई हैरान है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर मुनव्वर ने ऐसा फैसला क्यों लिया? मुनव्वर ने उसी आयशा को प्रपोज क्यों किया, जिसने मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे? आइए आपको बताते हैं।

मुनव्वर ने आयशा को किया प्रपोज

दरअसल, सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर ने ‘बिग बॉस 17’ में आयशा को प्रपोज किया है। खबरों की मानें, तो मुनव्वर ने आयशा से कहा कि ‘यदि हम अपना आपसी मामले सुलझा देते हैं, तो क्या आपके परिवार वाले मुझे स्वीकार कर लेंगे? क्या हमारा कोई भविष्य है?’ इसका जवाब देते हुए आयशा ने कहा कि ‘तुम सच में हमारे बीच चीजें ठीक करना चाहते हो?’ इस पर मुनव्वर ने कहा कि ‘अगर मैं करना चाहता हूं, तो बिल्कुल करना चाहूंगा।’ लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या वाकई मुनव्वर और आयशा अपने बीच सब ठीक कर लेंगे? और सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि जिस आयशा ने मुनव्वर पर इतने गंभीर आरोप लगाए थे क्या वो मुनव्वर को उनकी गलती के लिए माफ कर देंगी? या फिर ये सब कुछ दोनों लाइमलाइट में आने के लिए कर रहे हैं? इन सवालों का जवाब तो आने वाले वक्त में ही मिलेगा।

मुनव्वर पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

अब मुनव्वर के आयशा को प्रपोज करने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट किया- 'अब नाजिला का क्या होगा? पहले तो रो रहा था कि नाजिला को अपनी जिंदगी में अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहता है। ये क्या हो रहा है भाई?’ तो एक यूजर ने लिखा- ‘मुनव्वर भाई मास्टरमाइंड हैं।’ किसी ने कमेंट किया- 'ये दोनों ही फेक हैं।' तो एक ने लिखा- 'कई राज खुल सकते थे इसलिए मुनव्वर ने पहले ही दाव खेल दिया।’

आयशा ने लगाए थे मुनव्वर पर गंभीर आरोप

बता दें कि आयशा खान ने शो में आते ही मुनव्वर फारुकी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आयशा ने बताया था कि मुनव्वर और उन्होंने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए क्योंकि मुनव्वर आयशा खान को धोखा दे रहे थे। आयशा ने शो में यह भी खुलासा किया था कि मुनव्वर ने उनके साथ फिजिकल रिलेशनशिप भी बनाए थे। वहीं मुनव्वर ने भी आयशा को लेकर कई खुलासे किए थे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story