×

Munjya Movie: क्यों प्रसिद्ध है हॉरर कहानियों के लिए कोंकण, जिसपर बनी है मुंज्या मूवी

Munjya Movie Konkan Horror Story: बॉलीवुड की ज्याादातर हॉरर फिल्में कोंकण लोककथाओं पर आधारित होती हैं, जिनमें से एक है आज रिलीज हुई फिल्म मुंज्या

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 7 Jun 2024 5:42 AM GMT (Updated on: 7 Jun 2024 1:54 PM GMT)
Munjya Movie Konkan Horror Story
X

Munjya Movie Konkan Horror Story

Munjya Movie: अभय वर्मा शरवरी वाघ की हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या आज रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म की कहानी कोंकण तट की लोककथाओं पर आधारित है। मुंज्या में पहली बार CGI किरदार को दिखाया गया है। स्त्री और भेड़िया जैसी फिल्में बनाने वाले दिनेश विजान ने फिल्म मुंज्या का निर्माण किया है। जबकि इसका निर्देशन आदित्य सपरोतदार ने किया है। मुंज्या को लेकर भारत में कई तरह की दंत कथाएं है। कई जगहों पर बताया जाता है कि मुंज्या उस भूत को कहते हैं, जो 10 साल से कम उम्र में मर जाता है। लेकिन मरने से पहले उसकी शादी को लेकर इच्छा अधूरी रह जाती है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और नीरेन भट्ट द्वारा लिखित (संवाद और पटकथा), मुंज्या रहस्यमय और अद्भुत कोंकण तट से एक कहानी है। तो वहीं कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई की Shaitaan 2 की कहानी भी कोंकण से संबंधित होगी। चलिए जानते हैं कोंकण के बारे में

मुंज्या कौन हैं ? (Who is Munjya)-

कोंकण की लोककथाओं के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अविवाहित अवस्था में मर जाता है। यानि उसका मुंज (उपनयन) हो जाने के बाद भी उसका सोड़ मुंज संस्कार बाकी रह जाता है। तो उसे मुंज्या कहते हैं। मुंज्या की आत्मा आमतौर पर पीपल के पेड़ों या किसी कुएं के पास रहती है। यह लोगों को मारती या चोट नहीं पहुँचाती है लेकिन आम पर लोगों को डराती है। मराठी शब्द 'बारा पिंपला वर्चा मुंज्या' इस धारणा से आया है कि आत्मा इतनी बेचैन होती है कि वह एक पीपल के पेड़ से दूसरे पीपल के पेड़ पर घूमती रहती है, और इसका प्रयोग ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जो बहुत बेचैन होता है। पीपल के पेड़ अंधेरा होने के बाद बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं और मुंज्या के भय से लोग सूर्यास्त के बाद उनके नीचे बैठने से कतराने लगे हैं।

कोंकण तट कहाँ है? (Where Is Konkan Coast)-

कोंकण मुंबई के उत्तर में दमन गंगा नदी से महाराष्ट्र और गोवा राज्यों और दक्षिण में दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश के बीचतेरेखोल नदी तक स्थित है। कोंकण में ठाणे, ग्रेटर मुंबई और रत्नागिरी के क्षेत्र शामिल है।

कोंकण क्यों प्रसिद्ध है (Why is Konkan Famous)-

कोंकण अपने समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों, हरे-भरे जंगलों, विविध वन्य जीवन और सबसे महत्वपूर्ण, सुंदर समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। और यहाँ पर सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों और ऐतिहासिक शख्सियतों का गृहनगर भी है। वहीं की लोककथाओं में मुंज्या (Munjya) का जिक्र किया जाता है। वहाँ पर आपकों मुंज्या की कहानी आसानी से सुनने को मिल जाएगी। अक्सर लोगों द्वारा कहा जाता है कि उनको मुंज्या ने परेशान किया। लेकिन किसी ने आजतक मुंज्या (Munjya) को देखा नहीं है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story