×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Munjya Story: क्या रियल बेस्ड है हॉरर मूवी मुंज्या की कहानी, जानिए मुंज्या की अधूरी प्रेम कहानी

Munjya Movie Story : स्त्री के मेकर्स ले कर आ रहे हैं, एक और हॉरर फिल्म मुंज्या, जानिए क्यों रह गई थी मुंज्या और मुन्नी की प्रेम कहानी अधूरी क्या रियल बेस्ड है स्टोरी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 25 May 2024 10:09 AM GMT (Updated on: 6 Jun 2024 2:24 PM GMT)
Munjya Movie Story In Hindi
X

Munjya Movie Story 

Munjya Movie Story: स्त्री के मेकर्स एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम Munjya हैं। बता दे कि मुंज्या इंडियन सिनेमा का पहला CGI किरदार है। बॉलीवुड में जासूसी व सुपरकॉप की फिल्में बनाने वाले दिनेश विजन का हॉरर यूनिवर्स की काफी दिलचस्प चल रहा हैं। इससे पहले दिनेश विजन बॉलीवुड की दो हॉरर फिल्में Stree और Ruhi लेकर आ चुके हैं। इन दोनों फिल्मों में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आंए थे। इसके साथ ही इनके हॉरर यूनिवर्स में भेड़िया की भी एंट्री हो चुकी है। अब इसी लिस्ट में दिनेश विजन की हॉरर यूनिवर्स में एक नए भूत की एंट्री होने जा रही है। जिसका नाम हैं मुंज्या जोकि भारतीय हॉरर सिनेमा का पहला CGI किरदार है। मुंज्या फिल्म हॉरर व कॉमेडी से भरपूर हैं। फिल्म का ट्रेलर जबसे रिलीज किया गया है, दर्शक जानना चाहते हैं कि क्या फिल्म की कहानी रियल है।

मुज्यां मूवी की कहानी क्या है (Munjya Movie Story In Hindi)-

बता दे कि मुंज्या चैतुकवाड़ी नामक एक गाँव का एक लड़का था। जोकि मुन्नी नाम की एक लड़की के प्यार में पागल था। Munjya को करनी थी मुन्नी से शादी लेकिन उसकी ये इच्छा पूरी होती, उससे पहले ही मुंज्या की मृत्यु हो जाती है। जिसके बाद मुंज्या की अस्थियों को एक पेड़ के नीचे गाड़ दिया जाता है। जहाँ पर मुंज्या की अस्थिया गड़ी हैं। उसी पेड़ पर मुंज्या अपने वंशज का इंतजार करता है।



बिट्टू (Abhay Verma) का जन्म होता हैं, मुंज्या के वंशज के रूप में जिसके बाद बिट्टू उसी पेड़ के पास जाता है। जहाँ पर मुंज्या की अस्थियाँ गड़ी होती हैं। जिसके बाद Munjya मुक्त हो जाता हैं। और हर टाइम Munjya बिट्टू के ऊपर सवार रहता है। यहीं नहीं Munjya सिर्फ बिट्टू को ही नजर आता है। जिसके बाद बिट्टू अपने दोस्त से कहता है कि क्या तुझे वो दिखाई नहीं देता हैं। शाम के बाद आता हैं वो, उसका दोस्त पूछता है क्या चाहिए उसे तब बिट्टू कहता है कि उसे शादी करना हैं किसी मुन्नी से, तब तक शारवरी वाघ नजर आती हैं। और मुंज्या कहता हैं मिल गई मुन्नी, जिसके बाद बिट्टू उसी जगह जाने की बात अपनी मामी यानि मोना सिंह से कहते हैं, जहाँ पर मुंज्या की अस्थियाँ होती हैं। बिट्टू की मामी उन्हें मना करती हैं, कहती है कि वहाँ नहीं जाना हैं, पता हैं ना पिछली बार गए थे तो क्या हुआ था। लेकिन इसके बावजूद फिर भी वो उस जगह जाते हैं, जहाँ से शुरू होता हैं काले जादू के साथ ही साथ मुंज्या के डर का आतंकमुंज्या की मृत्यु कैसे होती है और क्यों रह जाती हैं मुज्या और मुन्नी की प्रेम कहानी अधूरी ये सब तो आपको फिल्म Munjya के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

क्या मुंज्या मूवी की कहानी वास्तविक है (Is Munjya Movie Story Real In Hindi)-

मुंज्या फिल्म की कहानी (Munjya Movie Story) का वास्तविक घटना से किसी भी प्रकार का कोई भी संबंध नहीं है। ये एक काल्पनिक कहानी है। इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की कहानी का संबंध किसी वास्तविक घटना से होने की किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

मुंज्या मूवी कब रिलीज होगी (Munjya Movie Release Date)-

शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह की फिल्म Munjya जून के पहले हफ्ते यानि 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story