×

Naagin 6 Episode 16 June: नागिन 6 के अगले एपीसोड में छुपा बड़ा राज, देखें क्या होने वाला है

Naagin 6 Episode 16 June: हाल के एपिसोड में आपको महक एक अलग अंदाज़ में नज़र आने वालीं हैं। महक ने इस सीक्वेंस को खूबसूरती से निभाया है।

Shweta Srivastava
Published on: 15 Jun 2022 8:02 AM GMT
Naagin 6 Episode 16 June
X

Naagin 6 Episode 16 June (Image Credit-Social Media)

Naagin 6 Episode 16 June: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का लोकप्रिय फैंटसी फिक्शन ड्रामा नागिन 6 (Nagin-6) काफी समय से छोटे पर्दे पर सफलतापूर्वक कमाल दिखा रहा है। नागिन 6 तेजस्वी प्रकाश(Tejasswi Prakash) , सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal) और महक चहल (Meheck Chahal) मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा इस शो में उर्वशी ढोलकिया, रीमा वोरा और कई अन्य टीवी के कई अन्य प्रसिद्ध कलाकार भी हैं। शो दर्शकों को काफी पसंद आता रहा है और इसका हर सीजन हिट भी रहा है। वहीँ निर्माताओं ने दर्शकों को शो से जोड़े रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिसकी वजह से शो की टीआरपी भी ज़बरदस्त है।

फिलहाल अभी हाल के एपिसोड में आपको महक एक अलग अंदाज़ में नज़र आने वालीं हैं। महक ने इस सीक्वेंस को खूबसूरती से निभाया है। वहीँ आपको इसे देखकर फिल्म भूल भुलैया 2 की याद आ जाएगी। महक का ये डांस काफी कुछ फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhoolbhulaiya -2) में एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) के डांस की याद आ दिलाएगा। इसे देखकर ऐसा लगता है कि नागिन 6 के निर्माता मेरे ढोलना गाने पर कार्तिक आर्यन के डांस से काफी ज़्यादा प्रभावित हुए हैं। और उसके बाद उन्होंने अपने शो पर भी कुछ ऐसा ही रीक्रिएट करने की कोशिश की है। नागिन अपने दुश्मनों का किस तरह सामना करती है और किस तरह नई मुसीबतों का सामना करती है ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इसका हर सीजन लोगों को अपने से जोड़े रखने में कामयाब रहा है। साथ ही नागिन के रूप में तेजस्वी प्रकाश को भी लोग क़ाफी पसंद कर रहे हैं। वैसे आपको क्या लगता है किसने इस डांस को ज़्यादा अच्छे से प्रेजेंट किया महक या कार्तिक आर्यन? फिलहाल आगे के एपिसोड की भी अपडेट हम आपके लिए जल्द लेकर आएंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story